1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा के पास बहुत बड़ा कारनामा करने का मौका, IPL में अब तक सिर्फ 1 बार हुआ है ये करिश्मा

रोहित शर्मा के पास बहुत बड़ा कारनामा करने का मौका, IPL में अब तक सिर्फ 1 बार हुआ है ये करिश्मा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 26, 2025 11:46 am IST,  Updated : May 26, 2025 11:54 am IST

रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग स्टेज मैच में 2 बड़े कमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोहित को सिर्फ 1 छक्के और बड़ी पारी की दरकार है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AP

IPL 2025 में रोहित शर्मा ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। रोहित 12 मैचों में अब तक 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 305 रन बना चुके हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित मुंबई की ओर से इस सीजन तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा रन रयान रिकेल्टन (361) और सूर्यकुमार यादव (583) ने बनाए हैं। रोहित शर्मा अब पंजाब किंग्स के खिलाफ आज जयपुर में खेले जाने वाले IPL 2025 के 69वें मैच में बल्ले से कमाल करते नजर आएंगे। इस दौरान उनके निशाने पर एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड होगा। 

रोहित 7000 रन के करीब

दरअसल, रोहित शर्मा IPL में बहुत बड़ा मुकाम हासिल करने की दहलीज पर हैं। रोहित अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह IPL में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। IPL में अब तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज 7000 रन का आंकड़ा पार कर सका है और उस बल्लेबाज का नाम है विराट कोहली।

विराट IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 8000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर हिटमैन हैं, जो 7000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं। इस सीजन उनके पास इस आंकड़े को छूने का शानदार मौका है क्योंकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। रोहित शर्मा के बाद शिखर धवन तीसरे पायदान पर हैं। हालांकि, धवन प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली - 8552
  • रोहित शर्मा - 6933
  • शिखर धवन - 6769
  • डेविड वॉर्नर - 6565
  • सुरेश रैना - 5528
  • एमएस धोनी - 5439

300 छक्के जड़ने के करीब

रोहित शर्मा IPL में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। रोहित IPL में 300 छक्के के आंकड़े से सिर्फ 3 सिक्स दूर हैं। आज के मैच में उनके पास इस खास मुकाम को हासिल करने का बेहतरीन मौका होगा। पंजाब के खिलाफ 3 छक्के जड़ते ही वह IPL में क्रिस गेल के बाद 300 छक्के जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। IPL में सबसे ज्यादा छक्के गेल ने जड़े हैं। उनके नाम 357 छक्के दर्ज हैं।

IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल - 357
  • रोहित शर्मा - 297
  • विराट कोहली - 291
  • एमएस धोनी - 264
  • एबी डिविलियर्स - 251
  • डेविड वॉर्नर - 236

यह भी पढ़ें:

करारी शिकस्त का कप्तान रहाणे को कोई अफसोस नहीं, कहा- अगले साल मजबूत होकर वापस आएंगे

रोहित शर्मा आज रचेंगे इतिहास?, अब तक सिर्फ क्रिस गेल के नाम दर्ज है ये बड़ा कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल