1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम की मुश्किलें नहीं हो रही खत्म, सीरीज के बीच में ही चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

भारतीय टीम की मुश्किलें नहीं हो रही खत्म, सीरीज के बीच में ही चोटिल हुआ ये खिलाड़ी

 Published : Dec 21, 2023 06:03 pm IST,  Updated : Dec 22, 2023 02:05 am IST

IND vs SA: भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है, लेकिन सीरीज के बीच में ही एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है। इससे टीम इंडिया की परेशानी बढ़ गई है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
Indian Cricket Team Image Source : PTI

India vs South Africa 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस के वक्त भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं। वहीं अब सीरीज के बीच में ही एक स्टार भारतीय बल्लेबाज चोटिल हो गया है। इससे टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। 

चोटिल हुआ ये खिलाड़ी 

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बीच में ही चोटिल गए हैं। उन्हें दूसरे वनडे मैच के दौरान फिंगर में चोट लग गई थी। अब वह इससे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में वह दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहले मैच में 5 रन और दूसरे मैच में 4 रन बनाए थे। चोटिल होने की वजह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में नहीं खेल पाए। उनकी जगह रजत पाटीदार को ओपनिंग करने का मौका मिला। 

T20I में लगाया एक शतक 

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 6 वनडे मैचों में 115 रन और 19 टी20 मैचों में 500 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। 

केएल राहुल ने कही ये बात 

टॉस हारने पर कप्तान केएल राहुल ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजे जाने से परेशान नहीं हूं। दोनों पारियों के लिए विकेट बराबर होगा। पिछले मैच में हम अच्छी स्थिति में थे। लेकिन 40 रन के अंदर 5 विकेट गंवा बैठे। एक बार जब हमें अच्छी शुरुआत मिल जाए तो हमें उसे गिनना होगा। आज लड़कों के लिए खुद को साबित करने का एक और मौका है। यह पिछले दो मैचों की तुलना में काफी बेहतर विकेट लगता है। टीम में दो बदलाव हैं। रजत पाटीदार ने अपना वनडे डेब्यू किया। ऋतुराज गायकवाड़ अपनी उंगली में कुछ चोट के कारण चूक गए। इसके अलावा कुलदीप को आराम मिला है और वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई है। 

यह भी पढ़ें: 

साक्षी मलिक ने किया कुश्ती छोड़ने का ऐलान, संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने से नाराज

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलेंगे ये दो स्टार खिलाड़ी, हेड कोच ने दिया ये बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल