1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs PAK: रेयान रिकेलटन ने खेली 259 रनों की ऐतिहासिक पारी, 22 साल बाद बने ऐसा करने वाले पहले अफ्रीकी प्लेयर

SA vs PAK: रेयान रिकेलटन ने खेली 259 रनों की ऐतिहासिक पारी, 22 साल बाद बने ऐसा करने वाले पहले अफ्रीकी प्लेयर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 04, 2025 07:28 pm IST,  Updated : Jan 04, 2025 07:28 pm IST

SA vs PAK: रेयान रिकेलटन के बल्ले से पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में 259 रनों की ऐतिहासिक पारी देखने को मिली। वहीं रिकेलटन ने अपनी इस पारी के दम पर कई नए रिकॉर्ड भी बनाने का काम किया, जिसमें वह 22 साल के बाद साउथ अफ्रीका के पहले ऐसे ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो 250 से अधिक रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए।

Ryan Rickelton- India TV Hindi
रेयान रिकेलटन: 22 साल बाद 250 प्लस रनों की पारी खेलने वाले पहले अफ्रीकी ओपनिंग बल्लेबाज बने। Image Source : GETTY

SA vs PAK Cape Town Test Match: न्यूलैंड्स के केपटाउन स्टेडियम में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफ्रीकी टीम के 28 साल के बल्लेबाज रेयान रिकेलटन के बल्ले से 259 रनों की ऐतिहासिक पारी देखने को मिली। रेयान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की तरफ से ओपनिंग में खेलने का मौका मिला था, जिसमें अपने करियर के 10वें टेस्ट में उन्होंने ये बड़ा कारनामा कर दिया। रेयान रिकेलटन के टेस्ट करियर का ये दूसरा शतक था। वहीं उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया है जो 22 साल के बाद साउथ अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई ओपनिंग बल्लेबाज करने में कामयाब हो सका है।

रेयान 250 प्लस रनों की पारी खेलने वाले बने चौथे अफ्रीकी ओपनिंग बल्लेबाज

रेयान रिकेलटन को केपटाउन टेस्ट मैच में टोनी डी जोर्जी के चोटिल होने की वजह से ओपनिंग करने का मौका मिला और इसे उन्होंने पूरी तरह से भुनाया। रेयान ने पहले दिन के खेल में ही जहां 150 से अधिक रन बना दिए थे तो वहीं दूसरे दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ अपना दोहरा शतक भी पूरा कर लिया। रेयान ने जैसे ही अपना निजी स्कोर 250 रनों के पार पहुंचाया वह 22 साल के बाद पहले ऐसे साउथ अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज बन गए जो इस आंकड़े को पार करने में कामयाब हो सके। वहीं रेयान रिकेलटन 250 प्लस रनों की पारी खेलने वाले चौथे अफ्रीकी ओपनिंग बल्लेबाज भी हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 250 प्लस रनों की पारियां खेलने वाले साउथ अफ्रीकी ओपनिंग बल्लेबाज

  • जैक मेक्ग्लू - 255 रन
  • गैरी कर्स्टन - 275 रन
  • ग्रीम स्मिथ - 277 और 259 रन
  • रेयान रिकेलटन - 259 रन

साउथ अफ्रीका के लिए बनाया संयुक्त 7वां सबसे बड़ा निजी स्कोर

टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम पर है जिन्होंने साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच मुकाबले में 311 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं रेयान अब इस लिस्ट में संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर हैं। रेयान ने अपनी 259 रनों की मैराथन पारी में 343 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 29 चौके और तीन छक्के भी लगाए। वहीं रेयान साउथ अफ्रीका में टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं।

साउथ अफ्रीका में टेस्ट में सबसे बड़ी निजी पारी

  • गैरी कर्स्टन (साउथ अफ्रीका) - 275 रन बनाम इंग्लैंड (डरबन साल 1999)
  • ग्रेमी पोलाक (साउथ अफ्रीका) - 274 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (डरबन, साल 1970)
  • स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) - 262 रन बनाम साउथ अफ्रीका (केपटाउन, साल 2006)
  • रेयान रिकेलटन (साउथ अफ्रीका) - 259 रन बनाम पाकिस्तान (केपटाउन, साल 2025)
  • बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 258 रन बनाम साउथ अफ्रीका (केपटाउन, साल 2016)

ये भी पढ़ें

सचिन तेंदुलकर भी हुए ऋषभ पंत के फैन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी दमदार पारी पर कही ये बात

टेस्ट सीरीज के बीच टीम को लगा तगड़ा झटका, डेढ़ महीने के लिए बाहर हुआ ये खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल