Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के​ खिलाड़ी को हुआ फ्रैक्चर, लंबे समय तक रहेगा क्रिकेट से दूर

टीम इंडिया के​ खिलाड़ी को हुआ फ्रैक्चर, लंबे समय तक रहेगा क्रिकेट से दूर

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Jan 02, 2026 05:23 pm IST, Updated : Jan 02, 2026 05:23 pm IST

विजय हजारे ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए खेल चुके साई सुदर्शन चोटिल हो गए हैं। पता चला है कि साई की पसली में फ्रेक्चर हुआ है। वे कम से कम एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे।

Sai Sudarshan- India TV Hindi
Image Source : GETTY साई सुदर्शन

भारतीय ​क्रिकेट टीम अभी जनवरी में पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी, इसके बाद फरवरी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलती हुई नजर आएगी। इस बीच भारतीय टीम के एक खिलाड़ी को चोट लगी है, उसकी पसली में फ्रेक्चर होने की बात सामने आ रही है। हम बात कर रहे हैं साई सुदर्शन की। हालांकि वे अभी भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने की दौड़ में नहीं हैं। 

विजय हजारे ट्रॉफी के मैच के दौरान लगी चोट

भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर चुके साई सुदर्शन इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे थे, इसी दौरान उनकी पसली में फ्रेक्चर हुआ है। साई सुदर्शन विजय हजारे में ​तमिलनाडु से खेलते हैं। इस बीच जब मध्य प्रदेश की टीम से उनका मुकाबला हुई, उसी में साई चोट खा बैठे। माना जा रहा है उन्हें कम से कम एक महीने के लिए क्रिकेट से दूरी बनाकर रखनी होगी। पता चला है कि मैच के दौरान ​डाइव लगाकर रन पूरा करते समय उनकी दाईं ओर की सातवीं पसली में फ्रैक्चर हो गया है। अब वे विजय हजारे के बचे हुए मैच भी अपनी टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे। 

आईपीएल से हो सकती है साई सुदर्शन की वापसी

पता चला है कि साई सुदर्शन बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गए हैं। जिस तरह की चोट साई सुदर्शन को लगी है, उसे ठीक होने में छह से आठ सप्ताह का वक्त लगता है। यानी अब वे सीधे आईपीएल में अपनी टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। साई सुदर्शन आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं, ​जिसकी कप्तानी शुभमन गिल के पास है। आईपीएल के पिछले सीजन में तो साई ने कमाल का खेल दिखाया था, इसके बाद उनकी टीम इंडिया में भी एंट्री हो गई, लेकिन भारत के लिए टेस्ट खेलने के दौरान उनसे रन नहीं बने। अब देखना होगा कि अगर ठीक होकर साई आईपीएल में खेलते हैं तो कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

अब ऐसा रहा है साई का इंटरनेशनल करियर

साई ने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेलकर 302 रन बनाए हैं, इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत केवल 27.45 का है। वहीं तीन वनडे मैच खेलकर उनके नाम 127 रन हैं। यहां उन्होंने 63.50 के औसत से रन बनाए हैं। वे टी20 इंटरेशनल मैच में भी खेल चुके हैं, लेकिन तब उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। अब आईपीएल के बाद ही उनके भारत के लिए खेलने और ना खेलने को लेकर फैसला होगा। 

यह भी पढ़ें 

IND vs BAN: टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज

वैभव सूर्यवंशी करेंगे कप्तानी, कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement