एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच ग्रुप-ए का बेहद अहम मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 8 बजे से खेला जाना था लेकिन पाकिस्तानी टीम के स्टेडियम के देर से पहुंचने के कारण 9 बजे स्टार्ट हुई।
एक घंटा देर से शुरू हुए इस मैच में संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान मोहम्मद वसीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेव में 2 बदलाव किए जबकि UAE की टीम ने एक बदलाव किया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम का स्टार्ट बेहद खराब रहा। UAE ने पहले ही ओवर में पाकिस्तान को तगड़ा झटका दे दिया।
डक की हैट्रिक
दरअसल, सैम अयूब और साहिबजादा फरहान पाकिस्तान टीम की पारी का आगाज करने मैदान में उतरे। वहीं, UAE की ओर से पहला ओवर फेंकने के लिए जुनैद सिद्दीकी आए। जुनैद पहली ही गेंद से पाकिस्तान पर दबाव बनाने की प्लानिंग के साथ उतरे थे, जिसका नतीजा ये हुआ कि पाकिस्तान को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया। ओवर की 5वीं गेंद पर सैम अयूब पवेलियन लौट गए।
सैम अयूब ने UAE के स्टार गेंदबाज जुनैद की ऑफ स्टंप के बाहर की बैक ऑफ लेंथ गेंद को मारने के लिए काफी जोर से बल्ला चलाया , लेकिन गेंद सीधे डीप थर्डमैन के फील्डर के हाथ में चली गई। इस तरह सैम लगातार तीसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। यह पिछले 6 मैचों में उनका चौथा डक है। पिछले 2 मैचों में अयूब को गोल्डन डक का शिकार हुए थे। हालांकि, इस बार उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए।
एशिया कप में सैम अयूब का प्रदर्शन
- ओमान के खिलाफ - गोल्डन डक।
- भारत के खिलाफ - गोल्डन डक।
- संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ - दो गेंदों पर डक।
सैम अयूब ने T20I में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने के मामले में शाहिद अफरीदी की बराबरी कर ली है। अयूब और अफरीदी दोनों के नाम 8-8 डक दर्ज हैं। अयूब अब सबसे ज्यादा डक पर आउट होने के रिकॉर्ड से सिर्फ 3 कदम दूर हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन): अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी।
यह भी पढ़ें:
टूटा 136 साल पुराना कीर्तिमान, 21 साल के अंग्रेज प्लेयर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रचा इतिहास
सोनी नहीं तो कहां देखें भारत बनाम ओमान मुकाबला, खर्च होगी छोटी सी रकम