1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस बल्लेबाज ने उधेड़ी शाहीन अफरीदी की बखिया, एक ही ओवर में लुटाए इतने रन; बना शर्मनाक रिकॉर्ड

इस बल्लेबाज ने उधेड़ी शाहीन अफरीदी की बखिया, एक ही ओवर में लुटाए इतने रन; बना शर्मनाक रिकॉर्ड

 Published : Feb 08, 2025 08:11 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 10:02 pm IST

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में शाहीन अफरीदी ने खराब प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ विरोधी प्लेयर्स ने खूब रन बनाए हैं।

पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी- India TV Hindi
पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी Image Source : GETTY

Pakistan vs New Zealand ODI Series: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ट्राई सीरीज खेली जा रही है, जिसमें पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हो रहा है। मैच में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए। टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन शतक लगाया और डेरिल मिचेल ने दमदार पारी खेली। वहीं पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी खूब महंगे साबित हुए और उन्होंने जमकर रन लुटाए। 

आखिरी ओवर में शाहीन ने लुटाए 26 रन

शाहीन अफरीदी अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में वह बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए। कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने उनकी जमकर खबर ली और उनके खिलाफ खूब रन बनाए। पाकिस्तान के लिए 50वां और आखिरी ओवर उन्होंने ही फेंका। इस ओवर में फिलिप्स ने उनके खिलाफ बड़े स्ट्रोक लगाते हुए कुल 25 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के और दो चौके निकले। अफरीदी ने दो वाइड गेंद भी फेंकी। इसी ओवर में कीवी बल्लेबाज ने अपनी सेंचुरी पूरी की। 

शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में दिए 88 रन

मैच में शाहीन अफरीदी ने जरूर तीन विकेट हासिल किए। लेकिन वह बहुत महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने 10 ओवर में 88 रन लुटाए। वह अब पाकिस्तानी धरती पर एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं और पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अफरीदी ने जहां 88 रन दिए हैं। वहीं तनवीर ने साल 2008 में भारत के खिलाफ वनडे मैच में 87 रन लुटाए थे। 

कीवी टीम ने बनाया बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहाड़ जैसा 330 रनों का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। जब ओपनर विल यंग सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद रचिन रवींद्र (25 रन) और केन विलियमसन (58 रन) ने कुछ देर विकेट पर टिकने की कोशिश की। फिर डेरिल मिचेल ने 81 रनों का योगदान दिया। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन बनाए। माइल ब्रेसबेल ने 31 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही कीवी टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। 

यह भी पढ़ें: 

सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बुरी तरह से फ्लॉप, हुए क्लीन बोल्ड; दूर जाकर गिरा स्टंप; देखें VIDEO

विराट कोहली की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, दूसरे वनडे से पहले बड़ी खुशखबरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल