1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे टूर से पहले लगा झटका, साउथ अफ्रीका को T20I टीम में करना पड़ा बदलाव

जिम्बाब्वे टूर से पहले लगा झटका, साउथ अफ्रीका को T20I टीम में करना पड़ा बदलाव

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 03, 2026 06:36 pm IST,  Updated : Sep 03, 2026 06:36 pm IST

साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे दौरे पर 5 मैचों की T20I सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले साउथ अफ्रीकी टीम को तगड़ा झटका लगा है।

South Africa- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका Image Source : AFP

साउथ अफ्रीका क्रिकेट से बड़ी खबर सामने आई है। जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना होने से पहले साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को बदलाव करने पर मजबूर होना पड़ा है। टीम की अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज सिनालो जाफ्टा चोट के कारण आगामी T20I सीरीज से बाहर हो गई हैं। जिम्बाब्वे दौरे से ठीक पहले आई इस खबर ने साउथ अफ्रीका को तगड़ा झटका दिया है। सिनालो जाफ्टा की जगह अब अनकैप्ड विकेटकीपर जे-ली फिलैंडर को टीम में शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका को जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 11 सितंबर से होगी। सीरीज के सभी मुकाबले बुलावायो में खेले जाएंगे।

सिनालो जाफ्टा चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर

साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने जानकारी दी कि सिनालो जाफ्टा प्री-टूर टेस्टिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन का शिकार हो गईं। चोट की वजह से उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा है। जाफ्टा की गैरमौजूदगी में युवा विकेटकीपर कराबो मेसो के मुख्य विकेटकीपर की भूमिका संभालने की उम्मीद है। जाफ्टा के स्थान पर टीम में शामिल की गईं जे-ली फिलैंडर अभी तक सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाई हैं। हालांकि, वह इस साल साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम का हिस्सा रही हैं और जुलाई में पाकिस्तान दौरे पर भी टीम के साथ गई थीं।

टीम में कई अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल

फिलैंडर के अलावा साउथ अफ्रीकी टीम में तीन अन्य अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। इनमें कैटलिन विंगार्ड, नथाबिसेंग निनी और ऑफ स्पिनर लुयांडा न्जूजा शामिल हैं। विंगार्ड ने हाल ही में बांग्लादेश इमर्जिंग टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका इमर्जिंग के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया था, जबकि निनी और न्जूजा भी युवा स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 T20I मैचों के लिए साउथ अफ्रीका की महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, एनेरी डर्कसन, अयांडा हलुबी, जे-ली फिलैंडर, एलिज-मारी मार्क्स, कराबो मेसो, सेश्नी नायडू, लुयांडा न्जूजा, कायला रेनेके, नथाबिसेंग निनी, नोंडुमिसो शांगासे, मियाने स्मिट, फे टनिक्लिफ और कैटलिन विंगार्ड।

SA vs ZIM T20I सीरीज का शेड्यूल

  • पहला T20I: 11 सितंबर, बुलावायो
  • दूसरा T20I: 13 सितंबर, बुलावायो
  • तीसरा T20I: 15 सितंबर, बुलावायो
  • चौथा T20I: 17 सितंबर, बुलावायो
  • पांचवां T20I: 19 सितंबर, बुलावायो

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 7 टीमों का हो चुका है ऐलान, 3 का अब भी हो रहा इंतजार

भारत में होगी चैंपियंस ट्रॉफी 2027, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को क्यों नहीं मिली एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल