1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: बीच मैच में मैदान पर आ गया लगभग 7 फुट का सांप, प्लेयर्स गए घबरा, आप भी देखकर जाएंगे चौंक

VIDEO: बीच मैच में मैदान पर आ गया लगभग 7 फुट का सांप, प्लेयर्स गए घबरा, आप भी देखकर जाएंगे चौंक

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 03, 2025 08:57 am IST,  Updated : Jul 03, 2025 08:57 am IST

SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के कोलंबो के मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान अचानक मैदान पर सांप के आ जाने से खेल को रोकना पड़ा, इस दौरान सभी प्लेयर्स थोड़ा घबराए हुए भी थे।

SL vs BAN- India TV Hindi
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मैच के दौरान मैदान पर दिखा सांप Image Source : INDIA TV

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद 2 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ। इस सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया जिसमें मुकाबले के दौरान मैदान पर एक ऐसी घटना हुई जिससे दोनों टीमों के प्लेयर्स थोड़ी देर के लिए घबराए हुए भी दिखाई दिए। दरअसल जब बांग्लादेश की टीम टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी पारी की शुरुआत के दौरान मैदान के अंदर लगभग 7 फुट लंबा सांप अचानक आ गया, जिसके बाद खेल को थोड़ी देर के लिए रोकना भी पड़ा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।

ग्राउंड स्टाफ ने सतर्कता दिखाते हुए सांप को तुरंत किया मैदान से बाहर

बांग्लादेश टीम की पारी के तीसरे ओवर के दौरान जब 2 गेंदों का खेल हो चुका था तो उसी समय कैमरे की नजरें अचानक मैदान पर रेंगते हुए किसी चीज पर पड़ी, जिसे जूम करने के बाद पता चला कि ये एक सांप है। इसके बाद फील्ड अंपायर्स ने खेल को रोक दिया वहीं आर प्रेमदासा स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए सांप को मैदान से बाहर करने का काम किया, जिसके बाद खेल फिर से शुरू हो गया। ऐसा पहली बार नहीं जब श्रीलंका में किसी मैच के दौरान सांप मैदान के अंदर अचानक से दिखा हो इससे पहले भी कई मैचों के दौरान इस तरह की घटना देखने को मिल चुकी है।

श्रीलंका ने 77 रनों से किया मुकाबले को एकतरफा अपने नाम

वनडे सीरीज के इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो मेजबान श्रीलंका ने 77 रनों से इसे अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर्स में 244 रन बनाकर सिमट गई थी, जिसके बाद बांग्लादेश की टीम टारगेट का पीछा करते हुए एक समय 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना चुकी थी, लेकिन इसके बाद उनकी पारी 167 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा ने 4 जबकि कामिंदु मेंडिस ने तीन विकेट अपने नाम किए। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का अगला वनडे मैच इसी मैदान पर 5 जुलाई को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

'पहले मत तय कर कुछ भी', गिल और पंत ने रन लेने के लिए बनाया ऐसा प्लान; वीडियो हुआ वायरल

शुभमन गिल ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक, अजहरुद्दीन और द्रविड़ वाले क्लब में बनाई जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल