1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: नियमों को लेकर अंपायर से उलझे पोंटिंग-गांगुली, राजस्थान रॉयल्स का ये चालाकी नहीं आई समझ

IPL 2024: नियमों को लेकर अंपायर से उलझे पोंटिंग-गांगुली, राजस्थान रॉयल्स का ये चालाकी नहीं आई समझ

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Mar 29, 2024 11:55 am IST,  Updated : Mar 29, 2024 01:00 pm IST

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग और डायरेक्टर सौरव गांगुली चौथे अंपायर से एक नियम को लेकर बहस करते हुए नजर आए।

Ricky Ponting And Sourav Ganguly- India TV Hindi
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में अंपायर से बहस करते हुए रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली। Image Source : SCREENGRAB

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से मात देने के साथ इस सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। वहीं इस मैच के दौरान एक चौंकाने वाली घटना भी देखने को मिली जब दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में बैठे हेड कोच रिकी पोंटिंग और टीम के डायरेक्टर सौरव गांगुली एक नियम को लेकर चौथे अंपायर से बहस करते हुए दिखाई दिए। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 185 रनों का स्कोर बनाया था, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 173 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर उलझे पोंटिंग-गांगुली

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में सिर्फ 3 ही विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया था, इसके बाद उन्होंने इम्पैक्ट खिलाड़ी से नांद्रे बर्गर को शिमरन हेटमायर की जगह पर शामिल किया था। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स टीम जब टारगेट का पीछा कर रही थी तो उस समय रोवमन पॉवेल को सबस्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान के अंदर बुलाया गया। इसी को लेकर रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली चौथे अंपायर से उलझ गए थे, जिसमें उन्हें लगा कि राजस्थान रॉयल्स ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल का दूसरी बार इस्तेमाल किया है। हालांकि बाद में चौथे अंपायर ने उन्हें पूरी स्थिति को समझाया जिसमें पॉवेल मैच में 12वें खिलाड़ी के तौर पर फील्डिंग करने पहुंचे थे और नियमों के तहत वह मैदान पर चौथे विदेशी प्लेयर भी थे।

राजस्थान के लिए नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल ने दिखाया गेंद से कमाल

इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स की टीम की तरफ से नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल का गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें दोनों ने 2-2 विकेट हासिल किए। चहल ने जहां अपने 3 ओवरों में सिर्फ 19 रन दिए तो वहीं नांद्रे बर्गर ने 29 रन। राजस्थान रॉयल्स की टीम को इस सीजन अब अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1 अप्रैल को खेलना है।

ये भी पढ़ें

IPL 2024 Points Table : CSK और RR के बीच पहले नंबर की जंग, अभी तक नहीं खुला इन 3 टीमों का खाता

IPL 2024: आउट होने के बाद गुस्से में ऋषभ पंत ने कर दी ये हरकत; देखें Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल