KKR vs SRH IPL 2024 Final Live: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने केकेआर को जीतने के लिए 114 रनों का टारगेट दिया है। जिसे केकेआर की टीम ने बहुत ही आसानी से चेज कर लिया। केकेआर के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 52 रन बनाए हैं। इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 रन बनाए।
केकेआर ने आईपीएल की कुल तीसरी बार ट्रॉफी जीती है। इससे पहले केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल 2016 का खिताब जीता था।
SRH vs KKR के बीच फाइनल मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।