1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 26 साल के इस खिलाड़ी का बड़ा फैसला, 7 महीने में ही संन्यास से वापस लौटा

26 साल के इस खिलाड़ी का बड़ा फैसला, 7 महीने में ही संन्यास से वापस लौटा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 18, 2024 09:10 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 09:12 pm IST

26 साल के एक खिलाड़ी ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। ये खिलाड़ी 7 महीनों में ही संन्यास से वापस लौट आया है। इस खिलाड़ी ने 15 अगस्त 2023 को टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

Wanindu Hasaranga - India TV Hindi
26 साल का ये खिलाड़ी महीने में ही संन्यास से वापस लौटा Image Source : GETTY

Wanindu Hasaranga: एशिया कप 2023 से पहले क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। 26 साल के एक खिलाड़ी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। लेकिन 7 महीनों में ही इस खिलाड़ी का मन बदल गया है। इस खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट से अपने संन्यास के फैसले को वापस ले लिया है। खास बात ये है कि इस खिलाड़ी को आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में भी शामिल कर लिया गया है। 

7 महीने में ही संन्यास से वापस लौटा ये खिलाड़ी 

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने पिछले साल 15 अगस्त को टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन वह अब संन्यास से वापस लौट आए हैं। वानिंदु हसरंगा को 22 मार्च से शुरू होने जा रही बांग्लांदेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले उन्होंने व्हाइट बॉल में अपने इंटरनेशनल करियर को लम्बा करने के लिए टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया था। 

वानिंदु हसरंगा ने अभी तक खेले केवल 4 टेस्ट

वानिंदु हसरंगा ने साल 2020 में श्रीलंका के लिए टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था। वहीं, उन्होंने श्रीलंका के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था। वानिंदु हसरंगा ने श्रीलंका के लिए अभी तक चार टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होने कुल 196 रन बनाने के साथ-साथ चार विकेट भी लिए हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में एक अर्धशतक भी है। इसके अलावा वह श्रीलंका के लिए 54 वनडे और 65 टी20 मैच खेल चुके हैं। 

बांग्लादेश सीरीज के लिए श्रीलंका टेस्ट टीम: 

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुश्का, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, सदीरा समरविक्रमा, कामिन्दु मेंडिस, लाहिरू उदारा, वानिंदु हसरंगा, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस , निशान पेइरिस, कसुन राजिथा, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, चमिका गुणसेकरा।

ये भी पढ़ें

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने अचानक टीम में किया बदलाव, ये खिलाड़ी हुआ बाहर, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

केएल राहुल को IPL 2024 में खेलने के लिए मिली मंजूरी, लेकिन नहीं कर सकेंगे ये काम!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल