1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले सुनील गावस्कर ने किया इस प्लेयर को सपोर्ट, कहा-देश के लिए...

T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले सुनील गावस्कर ने किया इस प्लेयर को सपोर्ट, कहा-देश के लिए...

 Published : Apr 30, 2024 11:50 pm IST,  Updated : May 01, 2024 12:24 am IST

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। अब हार्दिक के लिए भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ी बात कही है।

Sunil gavaskar - India TV Hindi
Sunil gavaskar Image Source : GETTY

Sunil Gavaskar: आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम अच्छा प्रदर्शन करने में विफल साबित हुई है। वहीं मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या भी दमदार खेल नहीं दिखा पाए हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए उनका फॉर्म बहुत खराब रहा है । लेकिन फिर भी सेलेक्टर्स ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया है। अब सुनील गावस्कर ने उनके फॉर्म पर बड़ी बात कही है। 

हार्दिक पांड्या को किया सपोर्ट

भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि टी20 विश्व कप से पहले बतौर गेंदबाज हार्दिक पांड्या के फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है गावस्कर ने स्पोटर्स टुडे से कहा कि आईपीएल खेलने और देश के लिये खेलने में फर्क है। देश के लिए खेलते समय हर खिलाड़ी अलग होता है और हार्दिक भी अलग होगा। उसे आईपीएल में कई मसलों से जूझना पड़ा है और उसने अच्छे से संभाला है। भारत के लिए बाहर खेलते समय वह बिल्कुल अलग रूप में होगा। वह पॉजिटिव सोच के साथ उतरेगा और बल्ले तथा गेंद दोनों से योगदान देगा। 

खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक

आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। लेकिन मुंबई इंडियंस का कप्तान बनते ही उनकी फॉर्म चली गई है और वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 के 10 मैचों में अभी तक 197 रन बनाए हैं, जिसमें 46 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। आईपीएल 2024 में उनका औसत सिर्फ 21.89 रहा है। वहीं मौजूदा सीजन में वह सिर्फ चार विकेट ही हासिल कर पाए हैं। 

9वें नंबर पर है मुंबई इंडियंस की टीम

मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। लेकिन टीम आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ तीन में ही जीत हासिल की है। वहीं 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के सिर्फ 6 अंक हैं। टीम 9वें नंबर पर है और उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस को हराकर लखनऊ को मिला बड़ा फायदा, Points Table में सीधा इस नंबर पर पहुंची

IPL 2024: एक बार फिर चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी! बीच मैच छोड़ना पड़ा मैदान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल