1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'भारत के टेस्ट इतिहास के टॉप-10...', केएल राहुल के शतक पर सुनील गावस्कर ने कही ये बड़ी बात

'भारत के टेस्ट इतिहास के टॉप-10...', केएल राहुल के शतक पर सुनील गावस्कर ने कही ये बड़ी बात

 Published : Dec 28, 2023 12:09 am IST,  Updated : Dec 28, 2023 12:40 am IST

KL Rahul Century: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 101 रनों की पारी खेली और उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।

Sunil Gavaskar - India TV Hindi
Sunil Gavaskar Image Source : GETTY

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए और शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उनकी वजह से ही भारतीय टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। राहुल ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इससे पहले साल 2021 में भी उन्होंने सेंचुरियन में शतक लगाया था। तब टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। अब राहुल के शतक पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ी बात कही है। 

सुनील गावस्कर ने कही ये बात 

सुनील गावस्कर ने कहा कि मैं पिछले 50 साल से क्रिकेट देख रहा हूं और निस्संदेह कह सकता हूं कि राहुल का यह शतक भारत के टेस्ट इतिहास के दस टॉप शतकों में से है क्योंकि यहां पिच काफी कठिन थी। एक बल्लेबाज इतनी आसानी से आत्मविश्वास हासिल नहीं कर पाता, खासकर जब गेंद इस तरह से स्विंग ले रही हो। राहुल ने गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। उसके बारे में गावस्कर ने कहा कि जिस शॉट पर उन्होंने छक्का लगाया, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। यह फुललेंथ गेंद थी और इस तरह का शॉट टी20 में ही देखने को मिलता है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। जब रोहित शर्मा सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी बड़ी पारियां नहीं खेल पाए। लेकिन राहुल ने एक छोर संभाले रखा और बेहतरीन बल्लेबाजी की। पहले टेस्ट के पहले दिन भारत के चार विकेट 92 रन पर गिर गए थे जिसके बाद राहुल ने 137 गेंद में 101 रन की पारी खेली। स्टार स्पोटर्स पर हिन्दी कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने कहा कि राहुल ने कठिन पिच पर शतक जमाया है जहां गेंद अजीब उछाल ले रही थी। 

साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त 

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 245 रन बनाए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने खेल के दूसरे दिन डीन एल्गर के शतक की मदद से 11 रनों की बढ़त ले ली है। एल्गर अभी 140 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। साउथ अफ्रीका ने अभी तक 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। एल्गर के अलावा अफ्रीका के लिए डेविड बेडिंगहम ने 56 रन बनाए। 

यह भी पढ़ें: 

डीन एल्गर ने शतक जड़ते ही बनाया ये रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका को मिल गई इतने रनों की बढ़त

'लेकिन ये चुभता है...', जानें क्यों मोहम्मद शमी ने अब कह दी ये बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल