1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अजिंक्य रहाणे के शतक के लिए सूर्यकुमार यादव ने की पूरी कोशिश, फिर भी टूट गया फैंस का दिल

अजिंक्य रहाणे के शतक के लिए सूर्यकुमार यादव ने की पूरी कोशिश, फिर भी टूट गया फैंस का दिल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 13, 2024 05:32 pm IST,  Updated : Dec 13, 2024 05:32 pm IST

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI / X

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच मुंबई और बड़ौदा के बीच खेला गया। इस मुकाबले को मुंबई की टीम ने बड़ी आसानी के साथ 6 विकेट से जीत लिया। मुंबई की जीत में अजिंक्य रहाणे का रोल काफी अहम रहा। उनकी शानदार पारी के कारण मुंबई ने इस मैच को अपने नाम किया। हालांकि रहाणे इस मैच में अपने शतक से चूक गए और उन्होंने 56 गेंदों पर 98 रनों का दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 5 छक्के भी जड़े। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस मुकाबले के बाद रहाणे की चर्चा चारों तरफ शुरू हो गई है। रहाणे के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव की भी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्यों चर्चा में सूर्या?

बड़ौदा के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 7 गेंदों पर सिर्फ एक रन की पारी खेली, लेकिन फिर भी वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि सूर्या ने रहाणे का शतक पूरा करने के लिए पूरी जान लगा दी। दरअसल सूर्या इस मैच में जब बल्लेबाजी करने के लिए आए। उस वक्त उनकी टीम को जीत के लिए बेहद कम रनों की जरूरत थी। वहीं रहाणे काफी तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे। ऐसे में सूर्या ने जब टीम की जीत और रहाणे के शतक को काफी करीब देखा तो उन्होंने धीमी बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके अलावा उन्होंने रहाणे को ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक दिया। ताकि टीम की जीत के साथ-साथ रहाणे अपना शतक भी पूरा कर ले। हालांकि रहाणे अपने शतक से सिर्फ दो रन पीछे रह गए।

कैसा रहा मैच का हाल

दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले के बारे में बात करें तो इस मैच में मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बड़ौदा की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी और उन्होंने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 158 रन बनाए। इसके बाद मुंबई की टीम 159 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी और उन्होंने 17.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 164 रन बना डाले और उस मुकाबले को बड़ी आसानी के साथ अपने नाम कर लिया। मुंबई की टीम अब फाइनल में पहुंच गई है। जहां उनका सामना दूसरे सेमीफाइनल के विनर से होगा।

यह भी पढ़ें

बाबर आजम क्या तोड़ पाएंगे रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, हर बार हो रहे फेल

IND vs PAK: सुपर संडे को भारत-पाकिस्तान की हाईवोल्टेज जंग, नोट कर लीजिए टाइम और शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल