1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022 : टीम इंडिया के लिए 10वां विश्व कप खेलने जा रहा है ये खिलाड़ी, दिनेश कार्तिक और विराट कोहली नहीं

T20 World Cup 2022 : टीम इंडिया के लिए 10वां विश्व कप खेलने जा रहा है ये खिलाड़ी, दिनेश कार्तिक और विराट कोहली नहीं

 Published : Sep 13, 2022 12:43 pm IST,  Updated : Sep 13, 2022 02:00 pm IST

T20 World Cup 2022 : टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा के हाथ में टीम की कमान होगी।

Rohit Sharma and Team India- India TV Hindi
Rohit Sharma and Team India Image Source : AP

Highlights

  • टी20 विश्व कप 2022 को जीतने के लिए तैयार हुई रोहित शर्मा की सेना
  • 2007 के बाद एक भी बार भारतीय टीम नहीं जीत पाई है टी20 विश्व कप
  • रोहित शर्मा पहले टी20 विश्व कप से अब तक खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

T20 World Cup 2022 : टीम इंडिया अब अपने नए मिशन के लिए तैयार हो रही है। टीम की कमान इस बार रोहित शर्मा के हाथ में है। रोहित की सेना का ऐलान भी बीसीसीआई की ओर से कर दिया गया है। यानी अब ये साफ हो गया है कि टीम इंडिया को फिर से टी20 विश्व कप की ट्रॉफी दिलाने के लिए कौन कौन से खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। बीसीसीआई ने टीम में जहां एक ओर युवाओं को मौका दिया है, वहीं अनुभव को भी अवसर देने का काम किया है। कुल मिलाकर टीम में युवाओं और अनुभव का अच्छा तालमेल देखने के लिए मिल रहा है। इस बीच टीम इंडिया का एक खिलाड़ी इस बार के विश्व कप में एक नया इतिहास रचने की तैयारी में है। अगर आप सोच रहे हैं कि वे दिनेश कार्तिक हैं, तो आप गलत हैं। इस बारे में जानने के लिए आपको आगे ये खबर पढ़नी होगी। 

Rohit Sharma
Image Source : APRohit Sharma

रोहित शर्मा कर देंगे इस बार कुछ अद्भुत कारनामा 

रोहित शर्मा इस बार टीम इंडिया के कप्तान तो हैं ही, इसके साथ ही एक नया कीर्तिमान रचने के काफी करीब हैं। रोहित शर्मा अब तक भारत के लिए नौ विश्व कप खेल चुके हैं और ये उनका 10वां विश्व कप होने जा रहा है। रोहित शर्मा ने साल 2007 में भारत के लिए डेब्यू किया था और वे उन खुशकिस्मत खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें अपने डेब्यू के साल में ही भारत के लिए विश्व कप खेलने का मौका मिल गया। उसी साल एमएस धोनी की कप्तानी में जो टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2007 के लिए तैयारी की गई थी, उसमें रोहित शर्मा सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक थे। तब से लेकर अब तक आठ बार टी20 विश्व कप खेले गए हैं और रोहित शर्मा हर बार की टीम इंडिया में शामिल रहे हैं। रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक के साथ उन खास खिलाड़ियों में से एक हैं, जो पहले टी20 विश्व कप में भी खेले और इस बार के विश्व कप में भी खेल रहे हैं। हालांकि यहां पर आपको थोड़ा समझना होगा। समझना ये होगा कि भले दिनेश कार्तिक ने पहला टी20 विश्व कप खेला हो, लेकिन इसके बाद वे टीम इंडिया से अंदर बाहर होते रहे, यानी उन्होंने तब से लेकर हर विश्व कप टीम इंडिया के लिए नहीं खेला है, लेकिन रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तब से लेकर अब तक लगातार भारत के लिए टी20 विश्व कप खेल रहे हैैं।

Dinesh Karthik
Image Source : PTIDinesh Karthik

रोहित शर्मा ने खेले हैं अब तक वन डे के दो विश्व कप
रोहित शर्मा ने साल 2007 में भारत के लिए डेब्यू किया था। लेकिन वे उस टीम में नहीं थे, जिसने धोनी की कप्तानी में साल 2011 में वन डे विश्व कप अपने नाम किया था। साल 2007 के टी20 विश्व कप के बाद साल 2010 और 2011 की शुरुआत में रोहित शर्मा का फार्म कुछ खास नहीं था, इसलिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसलिए वे वन डे विश्व कप जीतने वाली टीम में नहीं थे। हालांकि इस विश्व कप के बाद फिर से रोहित शर्मा की भारतीय टीम में एंट्री होती और फिर उन्हें 2015 के विश्व कप में खेलने का मौका मिलता है। इसके बाद साल 2019 के विश्व कप में भी वे खेलते हुए नजर आए थे और शतक पर शतक ठोक रहे थे। इस विश्व कप में रोहित शर्मा ने पांच शतक लगाकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया था। 

Rohit Sharma and Surya Kumar Yadav
Image Source : APRohit Sharma and Surya Kumar Yadav

रोहित शर्मा के ये आंकड़े भी देखिए जरा
रोहित शर्मा भले अब तक नौ विश्व कप खेल चुके हों, लेकिन फिर भी उन्होंने एक ही विश्व कप जीता है। साल 2007 का विश्व कप वे जीतने में कामयाब हुए थे। इसके बाद से भारतीय टीम ने टी20 का कोई विश्व कप जीता ही नहीं और जब साल 2011 में वन डे विश्व कप जीता, उस साल वे टीम इंडिया के मैंबर ही नहीं थे। इस तरह से भारत का एक भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है, जो अब तक आईसीसी के नौ विश्व कप खेल चुका हो। यहां तक कि पूर्व कप्तान विराट कोहली भी नहीं। विराट कोहली ने साल 2011 की विश्व कप की टीम में थे, लेकिन उन्होंने रोहित शर्मा के बाद साल 2008 में भारत के लिए डेब्यू किया था।  साथ ही वे टी20 के शुरुआती विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।

 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

T20 World Cup 2022 : टीम इंडिया में इस खिलाड़ी के सेलेक्ट न होने पर श्रीकांत ने उठाए सवाल

Virat Kohli Twitter Followers : विराट कोहली ने रचा नया कीर्तिमान, सबसे ज्यादा फॉलोअर वाले क्रिकेटर

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी, जानिए पूरी टीम

T20 World Cup 2007 से अब तक खेलने वाले भारत के दो खिलाड़ी, दिनेश कार्तिक भी शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल