1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के सबसे बड़े 'दुश्मन' की ऑस्ट्रेलिया में धूम, जीता ये बड़ा अवॉर्ड

टीम इंडिया के सबसे बड़े 'दुश्मन' की ऑस्ट्रेलिया में धूम, जीता ये बड़ा अवॉर्ड

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 03, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 09:07 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स में धूम मचा दी है। धाकड़ बल्लेबाज ने अपने देश का सबसे बड़ा क्रिकेट अवॉर्ड जीत लिया है।

Travis Head- India TV Hindi
ट्रेविस हेड Image Source : GETTY

Travis Head win Allan Border Medal: टीम इंडिया को पिछले कुछ सालों में जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा परेशान किया है, वो है ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड। 2023 वर्ल्ड कप फाइनल हो या 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल। इन दोनों ही फाइनल मुकाबलों में ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ शानदार पारी खेली और दोनों ही बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया। हाल ही में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी हेड ने भारत के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। यही वजह है कि ट्रेविस हेड को ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स में सबसे बड़े मेडल से नवाजा गया है।

हेड के लिए शानदार रहा पिछला साल

ट्रेविस हेड को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स में एलन बॉर्डर मेडल से सम्मानित किया गया। हेड ने पहली बार ये बड़ा अवॉर्ड अपने नाम किया। पिछला साल इस धाकड़ बल्लेबाज के लिए काफी शानदार रहा। साल 2024 में हेड के बल्ले से तीनों फॉर्मेट में 43.24 की औसत से कुल 1427 रन आए, जिसमें पांच अर्धशतक और चार शतक शामिल हैं। हेड ने पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे स्टार खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए एलन बॉर्डर मेडल जीता। हेड को 208 वोट मिले जबकि जोश हेजलवुड को 158 वोट मिले। वहीं, पैट कमिंस 147 वोट ही हासिल कर सके। हालांकि जोश हेजलवुड शेन वार्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने में सफल रहे जीता, जबकि ट्रेविस हेड मेन्स वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर बने और एडम जम्पा ने मेन्स T20I अवॉर्ड अपने नाम किया। 

सदरलैंड ने जीता बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ महिला ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड जीता। एनाबेल ने साल 2024 में सभी फॉर्मेट में 46.94 की औसत से 798 रन बनाए और 20.82 की औसत से 34 विकेट झटके। बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड की रेस में दूसरे स्थान पर रहीं एशले गार्डनर को 143 वोट मिले, जबकि बेथ मूनी 115 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड के विजेता

  • बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड – एनाबेल सदरलैंड
  • एलन बॉर्डर मेडल – ट्रेविस हेड
  • महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर – एश्ले गार्डनर
  • महिला टी20आई प्लेयर ऑफ द ईयर – बेथ मूनी
  • शेन वॉर्न पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर – जोश हेजलवुड
  • पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर – ट्रैविस हेड
  • पुरुष टी20आई प्लेयर ऑफ द ईयर – एडम जाम्पा

यह भी पढ़ें:

धाकड़ खिलाड़ी ने 24 घंटे के भीतर 2 देशों में खेला मैच, तय किया 3500 किमी. से ज्यादा का सफर

टीम इंडिया के सबसे बड़े 'दुश्मन' की ऑस्ट्रेलिया में धूम, जीता ये बड़ा अवॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल