1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. U19 वर्ल्ड कप में दिखा पाकिस्तान का असली रंग, एक ही गेंद पर इतना कुछ हो गया

U19 वर्ल्ड कप में दिखा पाकिस्तान का असली रंग, एक ही गेंद पर इतना कुछ हो गया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 01, 2026 03:45 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 03:47 pm IST

Under19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम पहले बैटिंग कर रही है।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : X/SCREENGRAB

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का सुपर-6 मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज के बीच 47 रन की साझेदारी हुई। वैभव को इस मैच में स्टार्ट मिला, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। अंत में 22 बॉल पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान के फील्डर्स ने इस मैच में वैसी ही गलती की जो उनके सीनियर टीम के खिलाड़ी करते हैं।

एक ही गेंद पर पाकिस्तान के फील्डर्स से हुई दो-दो गलती

इस मैच में पाकिस्तानी फील्डर्स से एक बड़ी गलती हुई। पाकिस्तान के गेंदबाज ने पहले तो वैभव सूर्यवंशी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज का कैच छोड़ा फिर उसी गेंद पर रन आउट भी मिस कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के लिए यह कैच छोड़ना काफी महंगा पड़ सकता था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वैभव इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और जिस गेंद पर उन्हें ये जीवनदान मिला उसकी अगली ही गेंद पर वो आउट होकर पवेलियन लौट गए।

पाकिस्तान के गेंदबाज कर रहे हैं शानदार गेंदबाजी

इस मैच में भले ही पाकिस्तान की फील्डिंग खराब रही हो, लेकिन उनके गेंदबाजों ने अभी तक जबरदस्त खेल दिखाया है। उन्होंने भारत के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में अभी तक रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे हैं। वैभव के अलावा आरोन जॉर्ज 16 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे का बल्ला इस मैच में नहीं चला और वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। विहान मल्होत्रा 43 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों टीमों के पास है सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका

भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है। सुपर सिक्स में भारत 3 मैचों में तीन जीत के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं पाकिस्तान 2 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत और पाकिस्तान के रन रेट में अंतर ज्यादा का नहीं है। ऐसे में अगर पाकिस्तान आज का मुकाबला बड़े अंतर से जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा। वहीं भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इस मुकाबले को या तो जीतना है या फिर बहुत बड़े अंतर की हार से बचना है।

यह भी पढ़ें

ईशान किशन का वर्ल्ड कप से पहले सामने आया बड़ा बयान, बताया किस चीज पर है अब सबसे ज्यादा ध्यान

वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से ये क्या कर दिया? पाकिस्तान के खिलाफ जड़े इतने रन, सिर्फ 4 रन दौड़कर बनाए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल