1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने दिया इस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका, 12 साल बाद इस मामले में बन गई पहली प्लेयर

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने दिया इस खिलाड़ी को डेब्यू का मौका, 12 साल बाद इस मामले में बन गई पहली प्लेयर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 26, 2025 05:45 pm IST,  Updated : Oct 26, 2025 05:45 pm IST

IND-W vs BAN-W: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ खेल रही है, जिसमें प्लेइंग 11 में ऋचा घोष की जगह पर 23 साल की उमा छेत्री को डेब्यू का मौका मिला है।

Uma Chetry- India TV Hindi
उमा छेत्री Image Source : X/BCCI WOMEN

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम लीग स्टेज में अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश महिला टीम का सामना कर रही है, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, जिसमें प्लेइंग 11 में तीन बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की जगह पर 23 साल की उमा छेत्री को मौका दिया गया, जिनका वनडे में ये डेब्यू मैच भी है।

वर्ल्ड कप में 12 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने किया वनडे में डेब्यू

टीम इंडिया के लिए महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऋचा घोष का बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान विकेटकीपिंग करते समय उनकी उंगली में चोट लग गई थी। इसके बाद ऋचा ने कुछ समय के लिए उस मैच में आगे विकेटकीपिंग की लेकिन दर्द के चलते उन्हें फिर मैदान से बाहर जाना पड़ा। ऋचा को बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में आराम देने का फैसला लिया गया जिसके चलते उमा छेत्री को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिल गया। इसी के साथ उमा 12 साल के बाद पहली ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिनको अपना पहला वनडे मैच सीधे वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला है। इससे पहले साल 2013 में रसनारा परवीन ने अपना वनडे डेब्यू मैच वर्ल्ड कप में खेला था, जो वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ था।

सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के पास तैयारी परखने का मौका

भारतीय महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 में सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह इस मुकाबले से पहले ही पक्की कर ली थी, जिसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया के पास अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगा। भारतीय महिला टीम की सेमीफाइनल में भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगी, जिनके खिलाफ लीग स्टेज के दौरान हुए मैच में 330 रनों का स्कोर बनाने के बावजूद 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम को अपना सेमीफाइनल मुकाबला 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के इसी मैदान पर खेलना है।

ये भी पढ़ें

टूट गया मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ODI क्रिकेट में रचा नया इतिहास

Women World Cup 2025: इन 4 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल में टक्कर, इतने बजे से शुरू होंगे मैच; जानें पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल