Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौन है ये दानिश मालेवर, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ शतक लगाकर मचाया कोहराम

कौन है ये दानिश मालेवर, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ शतक लगाकर मचाया कोहराम

Written By: Hitesh Jha Published : Feb 26, 2025 05:36 pm IST, Updated : Feb 26, 2025 07:42 pm IST

दानिश मालेवार के लिए रणजी ट्रॉफी का यह सीजन बहुत खास रहा है। रणजी के नॉकआउट मुकाबलों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया है।

Danish Malewar- India TV Hindi
Image Source : X/TWITTER दानिश मालेवर

एक तरफ जहां इंटरनेशनल टीमें इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी में खेल रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत में इस वक्त घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच केरल और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में विदर्भ के लिए उनके मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दानिश मालेवर ने शतक लगाया है। इस शतकीय पारी के बदौलत उन्होंने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

दरअसल रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में विदर्भ की शुरुआत बेहद खराब रही थी। महज 24 के स्कोर तक टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद दानिश मालेवर ने करुण नायर के साथ मिलकर विदर्भ की पारी को संभाला। दानिश ने 168 गेंदों पर शतक जड़ा और टीम को संकट से बाहर निकाला। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे मालेवर ने करुण नायर के साथ शानदार शतकीय साझेदारी की। दोनों के बीच 215 रनों की पार्टनरशिप हुई।

कौन हैं ये दानिश मालेवर 

बता दें कि दानिश मालेवर का जन्म नागपुर में 8 अक्टूबर 2003 को हुआ था। उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास में डेब्यू आंध्र प्रदेश के खिलाफ नागपुर में किया था। इसके बाद उन्होंने अगली तीन पारियों में 56, 42, 59 रन बनाए। फिर उन्होंने गुजरात के खिलाफ नागपुर में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया। वहीं दानिश ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ 75 रन बनाए। फिर मुंबई के खिलाफ सेमीफाइनल में 79 और 29 रन बनाए। वहीं अब फाइनल में भी उन्होंने अपने गोल्डन फॉर्म को जारी रखा।

दोहरा शतक लगा सकते हैं दानिश मलेवर

मुकाबले की बात करें तो नागपुर के विदर्भ एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। पहले दिन 86 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद विदर्भ ने चार विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए हैं। टीम की तरफ से दानिश मालेवर अभी भी 138 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं यश ठाकुर 5 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। करुण नायर 188 गेंदों में 86 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी की बात करें तो केरल की ओर से एमडी निधेश को 2 और एडन एप्पल टाॅम को 1 विकेट मिला है। अब खेल के दूसरे दिन दानिश की नजर अपने दोहरे शतक पर होगी।

यह भी पढ़ें

रचिन रवींद्र सच में हैं वंडर ब्वॉय, इस मामले में तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

अजहरुद्दीन छूटे पीछे, अब राहुल द्रविड़ की बारी, कोहली कर रहे एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement