1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'जोर से NO बोल दो, लेकिन मेरी आदत है', बीच मैच में जायसवाल ने शुभमन को क्यों बोला ऐसा? VIDEO वायरल

'जोर से NO बोल दो, लेकिन मेरी आदत है', बीच मैच में जायसवाल ने शुभमन को क्यों बोला ऐसा? VIDEO वायरल

 Published : Jun 21, 2025 10:26 am IST,  Updated : Jun 21, 2025 10:28 am IST

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और 101 रनों की पारी खेली।

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल- India TV Hindi
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल Image Source : AP

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक लगाए। इन दोनों प्लेयर्स ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को बेदम कर दिया और मैदान में रनों की बरसात कर दी। बाद में टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने भी अपने जौहर दिखाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना सकी।

जायसवाल ने बताई अपनी खास आदत

मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यशस्वी जायसवाल कप्तान शुभमन गिल से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मेरी आदत है आगे आने की, वो रन के लिए कॉल करते रहें। इस पर गिल कहते हैं कि बस भाग मत जाना। फिर जायसवाल कहते हैं कि जोर से नो बोल दो, चलेगा। लेकिन मेरी आदत है, आगे आने की। इसके बाद वह स्ट्रोक लगाते हैं और तुरंत रन लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं। वह गिल को कहते हैं कि आ जाओ जार, भइया यार। बहुत दूर है अभी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गिल और जायसवाल ने लगाए शतक

मैच में के पहले दिन टॉस हारने के अलावा सभी कुछ भारतीय टीम के पक्ष में रहा। रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में युवा प्लेयर्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की और जायसवाल ने 101 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 127 रन बनाए। उपकप्तान ऋषभ पंत ने 65 रनों का योगदान दिया। गिल और पंत अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

स्टोक्स ने हासिल किए दो विकेट

भारतीय बल्लेबाजों के आगे अंग्रेज गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे और खास कमाल नहीं दिखा पाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए। वहीं ब्रायडन कार्स ने एक विकेट चटकाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल