1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. विराट से दोस्ती भूलकर दुश्मनी की चादर ओढ़कर जमकर नाचा ये बल्लेबाज, देखें वीडियो

विराट से दोस्ती भूलकर दुश्मनी की चादर ओढ़कर जमकर नाचा ये बल्लेबाज, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 01, 2018 07:29 pm IST,  Updated : Apr 01, 2018 07:29 pm IST

आ रहा है आईपीएल का सबसे बड़ा बल्लेबाज़। विराट से दोस्ती भूलकर दुश्मनी की चादर ओढ़कर वो नाचता, गाता, बेफिक्र और जाने पहचाने अंदाज में वो आ रहा है।

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर

आ रहा है आईपीएल का सबसे बड़ा बल्लेबाज़। विराट से दोस्ती भूलकर दुश्मनी की चादर ओढ़कर वो नाचता, गाता, बेफिक्र और जाने पहचाने अंदाज में वो आ रहा है। पंजाबी रंग में चूर क्रिस गेल भांगड़ा करके दुनिया के सामने इसका एलान अपने ही अंदाज में करते हैं। 

​ गेल को आईपीएल इतिहास का सबसे विध्वसंक, सबसे तूफानी, सबसे बड़े मैच विनर का तमगा हासिल है। आईपीएल में गेल के नाम से गेंदबाज़ खौफ खाते हैं। चिन्नास्वामी का ये चैंपियन अब मोहाली का महारथी बनने को बेकरार हैं। कुछ उसी अंदाज में तूफानी पारियां खेलने को तैयार है जैसे कभी वो विराट कोहली के लिए लगातार खेलते थे। किसी भी टीम में क्रिस गेल के होने की अहमियत क्या है सबसे पहले वो समझिए।

क्रिस गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज़ है, नंबर 2 पर जो है, वो सिक्स की गिनती में उनसे बहुत पीछे हैं। IPL में सबसे बड़ी 175 रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ हैं। सबसे तेज सिर्फ 30 गेंदों में शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं।

क्रिस गेल हर एंगल से आईपीएल के सबसे बड़े बल्लेबाज़ हैं। गेल का होना किसी भी टीम की जीत की संभावना को चार गुना कर देता है। वैसे भी गेल क्रिस गेल इस बार पंजाब टीम के साथ है और इस टीम का हौसला बढ़ाने का वो कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे। इससे पहले भी पगड़ी पहनकर गेल खुद को किंग्स इलेवन पंजाब के फैंस के साथ खुद को जोड़ चुके हैं। क्रिस गेल अगर रन बनाएंगे तो किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल में अपने पहले खिताब को छूने से कोई भी नहीं रोक पाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल