1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : RCB के खिलाफ मैच में रवि बिश्नोई के काम आई पंजाब के कोच कुंबले की ये बड़ी सलाह

IPL 2020 : RCB के खिलाफ मैच में रवि बिश्नोई के काम आई पंजाब के कोच कुंबले की ये बड़ी सलाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 25, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 03:24 pm IST

किंग्स इलेवन पंजाब के युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने कहा कि मुख्य कोच अनिल कुंबले ने उन्हें सलाह दी कि हमेशा शांत रहो और बतौर गेंदबाज अपनी काबिलियत पर भरोसा रखो।

IPL 2020 : RCB के खिलाफ मैच में...- India TV Hindi
IPL 2020 : RCB के खिलाफ मैच में रवि बिश्नोई के काम आई पंजाब के कोच कुंबले की ये बड़ी सलाह Image Source : PTI

दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब के युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने कहा कि मुख्य कोच अनिल कुंबले ने उन्हें सलाह दी कि हमेशा शांत रहो और बतौर गेंदबाज अपनी काबिलियत पर भरोसा रखो। टीम की गुरूवार रात इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर मिली 97 रन की जीत में 20 साल के बिश्नोई ने तीन विकेट चटकाये।

बिश्नोई ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अनिल सर ने हमेशा मुझे अपनी गेंदबाजी काबिलियत और कौशल पर भरोसा रखने को कहा है। उन्होंने मुझे कहा कि ज्यादा चीजों को मत आजमाओ और क्रीज पर शांत व संयमित बने रहो। ’’ भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम के खिलाड़ी ने उस टीम के खिलाफ अपने चार ओवरों में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाये जिसमें विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे धुरंधर थे। 

CSK vs DC Dream 11 Prediction : डुप्लेसिस की कप्तानी में ये हो सकती है सबसे धाकड़ Dream 11 टीम

शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ गेंदबाजी करने के बारे में पूछने पर बिश्नोई ने कहा, ‘‘आईपीएल से पहले हमारा लंबा शिविर लगा था, मैं खुद को मानसिक रूप से तैयार कर रहा था क्योंकि यहां सभी के कौशल का स्तर समान है। इसलिये मेरा ध्यान मानसिक रूप से मजबूत होने और भयभीत नहीं होने पर था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने खुद से कहा कि लूज गेंद नहीं डालो क्योंकि इससे वे मेरे खिलाफ आक्रामक हो जायेंगे। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल