1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, DC vs SRH : राशिद ने पिता और मां को समर्पित किया अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड, कही ये बड़ी बात

IPL 2020, DC vs SRH : राशिद ने पिता और मां को समर्पित किया अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड, कही ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 30, 2020 12:10 am IST,  Updated : Sep 30, 2020 12:34 am IST

सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में पहली जीत दिलाने वाले लेग स्पिनर राशिद खान ने मैन आफ द मैच पुरस्कार अपने दिवंगत माता पिता को समर्पित किया।

Rashid Khan- India TV Hindi
Rashid Khan Image Source : IPLT20.COM

अबुधाबी| दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में पहली जीत दिलाने वाले लेग स्पिनर राशिद खान ने मैन आफ द मैच पुरस्कार अपने दिवंगत माता पिता को समर्पित किया। 

सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 162 रन बनाये। जवाब में दिल्ली की टीम 15 रन पीछे रह गई। राशिद ने फिरकी का जाल बुनते हुए चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिये। 

मैन आफ द मैच पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ पिछला डेढ साल मेरे लिये काफी कठिन रहा। पहले मैने अपने पिता को खोया और तीन चार महीने पहले मां को। वह मेरी सबसे बड़ी प्रशंसक थी। यह पुरस्कार उन दोनों के नाम। जब भी मुझे कोई पुरस्कार मिलता तो वह सारी रात मुझसे बात करती थी।’’ 

उन्होंने कहा कि उन पर अच्छे प्रदर्शन का कोई दबाव नहीं था। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं यह दबाव कभी नहीं लेता कि मुझे अच्छा प्रदर्शन करना है। मैं शांतचित्त होकर खेलता हूं और अपने बेसिक्स दुरूस्त रखता हूं। कप्तान ने मुझ पर हमेशा भरोसा जताया है और अपने हिसाब से गेंदबाजी करने का मौका दिया है।’’

अफरीदी ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जिसके कारण 2011 WC में भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली हार

सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि विकेटों के बीच रनिंग में उनकी टीम ने बाजी मारी। उन्होंने कहा ,‘‘ मिशेल मार्श चोटिल हो गए तो गेंदबाजी में उनकी कमी पूरी करना जरूरी था। अभिषेक ने अच्छी गेंदबाजी की और हमने डैथ ओवरों की गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है। आज सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया।’’ 

नी बेयरस्टॉ के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करने वाले वार्नर ने कहा ,‘‘ हमारी विकेटों के बीच दौड़ भी अच्छी रही। जब चौके छक्के नहीं लग पा रहे थे तो हम इसी तरह दौड़कर रन ले रहे थे।’’
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिच को भांपने में सनराइजर्स उनसे बेहतर रही।

IPL 2020 : अर्धशतक जड़ने के बावजूद जॉनी बेयरस्टो के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने पिच का अनुमान हमसे बेहतर लगाया और अच्छा प्रदर्शन किया। हमें लगा था कि ओस की भूमिका अहम होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं हालांकि इसका बहाना नहीं बनाया जा सकता।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम मैदान के आकार का फायदा उठाकर तेजी से रन नहीं बना सके। अगली बार यहां ऐसी गलती नहीं करेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल