आईपीएल 2020 का 16वां मुकाबला शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 88 रन के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। दिल्ली ने इसी स्कोर के साथ दो रिकॉर्ड बना दिए है। दिल्ली का यह आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
ये भी पढ़ें - RCB vs RR : मैच के बाद विराट कोहली ने राहुल तेवतिया को दिया ये खास तोहफा
आईपीएल में दिल्ली का सर्वाधिक स्कोर
231/4 vs KXIP दिल्ली 2011
228/4 vs KKR शारजाह 2020 *
219/4 vs KKR दिल्ली 2018
ये भी पढ़ें - RCB vs RR : 'हम काफी बेहतर कर सकते थे', मैच हारने के बाद छलका स्टीव स्मिथ का दर्द
इसी स्कोर के साथ दिल्ली की टीम केकेआर के खिलाफ आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। ये रिकॉर्ड पहले भी दिल्ली के नाम था जब उन्होंने 2018 में कोलकाता के खिलाफ 219 रन बनाए थे।
केकेआर के खिलाफ किसी भी टीम का सर्वाधिक स्कोर
221 DC शारजाह 2020*
219/4 DC - दिल्ली 2018
214/8 KXIP - इंदौर 2018
ये भी पढ़ें - RCB vs RR : राजस्थान को 8 विकेट से मात देने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कही ये बड़ी बात
इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ (66) और शिखर धवन (26) ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। इसके बाद अय्यर और पंत (38) ने तेजी से रन बनाए, लेकिन अंतिम ओवर में रसेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 7 रन दिए और इस दौरान एक भी गेंद श्रेयस अय्यर नहीं खेल पाए। केकेआर के लिए सबसे सफल गेंदबाज आंद्रे रसेल ही रहे जिन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट झटके।
संपादक की पसंद