1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : इस सीजन का पहला शतक जड़ने के साथ ही केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

IPL 2020 : इस सीजन का पहला शतक जड़ने के साथ ही केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 25, 2020 10:04 am IST,  Updated : Sep 25, 2020 10:04 am IST

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने गुरुवार को IPL 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। 

IPL 2020 : इस सीजन का पहला...- India TV Hindi
IPL 2020 : इस सीजन का पहला शतक जड़ने के साथ ही केएल राहुल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी Image Source : IPLT20.COM

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने गुरुवार को IPL 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। राहुल ने 69 गेंदों में नाबाद 132 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए।

इसके साथ ही राहुल ने पंजाब की ओर से बतौर कप्तान पहला शतक लगाने का कमाल कर दिया। यह IPL में किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। राहुल से पहले ऋषभ पंत के नाम यह रिकार्ड था जिन्होंने नाबाद 128 रन बनाए थे। राहुल का यह IPL में दूसरा और T20 क्रिकेट में चौथा शतक है।

CSK vs DC Dream 11 Prediction : डुप्लेसिस की कप्तानी में ये हो सकती है सबसे धाकड़ Dream 11 टीम

राहुल बतौर कप्तान IPL में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे। इससे पहले ये रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज था जिन्होंने 2017 में बतौर कप्तान 126 रनों की पारी खेली थी।

IPL 2020 में पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड भी राहुल ने अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने 2019 में अपना पहला IPL शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया था। राहुल से पहले इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर उनकी ही टीम के मयंक अग्रवाल के नाम था। मंयक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89 रन बनाए थे।

IPL 2020 CSK vs DC: अनुभवी धोनी के सामने होंगे युवा श्रेयस अय्यर, चेन्नई को खल सकती है रायुडू की कमी

इसी मैच में राहुल ने IPL में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह IPL में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने आठ साल पुराने सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड को तोड़ा। राहुल ने 60वीं पारी में 2000 रन पूरे किए जबकि सचिन ने इतने रन बनाने के लिए 63 पारियां ली थीं। 

(With IANS inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल