1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल के लिए कई प्रायोजको से किया करार

IPL 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल के लिए कई प्रायोजको से किया करार

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 19, 2020 05:14 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 05:14 pm IST

किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र के लिए ईबिक्सकैश और फैंटसी खेल मंच ड्रीम11 के अलाव कई अन्य प्रायोजको से करार किया है।

King xi Punjab- India TV Hindi
King xi Punjab Image Source : IPL 2020

दुबई| किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र के लिए ईबिक्सकैश और फैंटसी खेल मंच ड्रीम11 के अलाव कई अन्य प्रायोजको से करार किया है। इन दोनों के साथ एवन साइकिल, जियो, फेना, रॉयल स्टैग और बोट के अलावा दर्जन भर और प्रयोजक टीम से जुड़े है।

फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन ने कहा, ‘‘ हम उत्साह और उम्मीद के साथ आईपीएल के एक और शानदार सत्र की ओर बढ़ रहे हैं और हमें इस तरह के शानदार सहयोगी और प्रायोजक मिलने की खुशी है, जो हमारा समर्थन करेंगे।’’ 

IPL 2020 : MI vs CSK - पहले मैच के लिए बस से रवाना हुए CSK के खिलाड़ी, सामने आई तस्वीरें

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण 19 सितंबर को शुरू रहा है जो तीन स्थानों - अबू धाबी, दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। लीग के पहले मैच में गत विजेता मुंबई इंडियंस का चेन्नई सुपर किंग्स से सामना होगा। जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 20 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आगाज करेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल