1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : बतौर कप्तान धोनी और रोहित के इस खास कल्ब में शामिल हुए विराट कोहली

IPL 2020 : बतौर कप्तान धोनी और रोहित के इस खास कल्ब में शामिल हुए विराट कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 22, 2020 11:51 am IST,  Updated : Sep 22, 2020 11:51 am IST

आईपीएल में बतौर कप्तान कोहली की यह 50वीं जीत है और वह इस आंकड़े को छूने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। कोहली से पहले धोनी (101), रोहित (60) और गंभीर (77) इस मुकाम को छू चुके हैं।  

Virat Kohli joins this special club of MS Dhoni and Rohit Sharma as captain- India TV Hindi
Virat Kohli joins this special club of MS Dhoni and Rohit Sharma as captain Image Source : IPLT20.COM

विराट कोहली की कप्तानी में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रनों से मात देकर सीजन का आगाज जीत के साथ किया। इसी जीत के साथ कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर के एक खास कल्ब में शामिल हो गए हैं।

आईपीएल में बतौर कप्तान कोहली की यह 50वीं जीत है और वह इस आंकड़े को छूने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। कोहली से पहले धोनी (101), रोहित (60) और गंभीर (77) इस मुकाम को छू चुके हैं।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए अंद्रे रसेल ने तोड़ा कैमरे का कांच, वीडियो हुआ वायरल

इन चारों कप्तानों में विराट कोहली का जीता का प्रतिशत सबसे कम है। विराट कोहली का विनिंग प्रतिशत 47.66 का है जबकि महेंद्र सिंह धोनी का जीत का प्रतिशत सबसे अधिक 60.34 का है।

उल्लेखनीय है, सोमवार को हुए इस मुकाबले में कप्तान कोहली बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए थे, 14 के निजी स्कोर पर वह हैदराबाद के लिए डेयू करने वाले टी नटराजन का शिकार बने।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले देवदत्त पादिक्कल की गांगुली ने की तारीफ, कह दी ये बात

इस मुकाबले में आरसीबी के लिए डेब्यू करने वाले देवदत्त पादिक्कल ने अर्धशतक जड़ हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। पादिक्कल ने हैदराबाद के खिलाफ 56 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा डी विलियर्स ने भी अर्धशतक जड़ा जिसकी मदद से आरसीबी 163 रन बनाने में कामयाब रही।

गेंदबाजी में आरसीबी के लिए युजवेंद्र चहल चमके और उन्होंने तीन अमह विकेट लेकर मैच आरसीबी की झोली में डाल दिया। हैदराबाद को 153 रनों पर समेट कर आरसीबी ने यह मैच 10 रनों से जीता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल