1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : रुतुराज गायकवाड़ के फैन हुए अश्विन, किया यह बड़ी भविष्यवाणी

IPL 2021 : रुतुराज गायकवाड़ के फैन हुए अश्विन, किया यह बड़ी भविष्यवाणी

 Edited By: IANS
 Published : Oct 04, 2021 05:04 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 05:05 pm IST

चेन्नई के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच से पहले अश्विन ने कहा कि चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत और आक्रामक है।

Ravichandran Ashwin, Ruturaj Gaikwad, DC vs CSK, Sports, cricket - India TV Hindi
Ruturaj Gaikwad Image Source : IPLT20.COM

दिल्ली कैपिटल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की सराहना करते हुए कहा है कि इस युवा खिलाड़ी को देखना शानदार रहा। अश्विन ने फ्रेंचाइजी के पोस्ट किए वीडियो में कहा, "मेरे ख्याल से चेन्नई के पास कुछ बल्लेबाज हैं जो अच्छी फॉर्म में हैं। मुझे नहीं पता क्या कहूं। जिस तरह रुतुराज ने बल्लेबाजी की वो देखना शानदार था। मैंने हर उस पल का आनंद लिया कि वह किस तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं।"

रुतुराज दूसरे चरण में एक शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज हैं। वह 12 मैचों में 508 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर हैं। रुतुराज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 DC vs CSK Dream11 Prediction: आज के मुकाबले में यह 11 खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल

चेन्नई के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच से पहले अश्विन ने कहा कि चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत और आक्रामक है।

अश्विन ने कहा, "चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत है और वह आक्रामक रूप से बल्लेबाजी करते हैं। इन्होंने वानखेड़े में हमारे खिलाफ आक्रमक बल्लेबाजी की थी। दुबई में पिच अच्छी है, इसलिए मैं अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहा हूं। इस चुनौती के लिए तैयार हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल