1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. क्रिस वोक्स ने IPL 2021 के दूसरे चरण से नाम वापस लेने की बताई असल वजह

क्रिस वोक्स ने IPL 2021 के दूसरे चरण से नाम वापस लेने की बताई असल वजह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 14, 2021 04:46 pm IST,  Updated : Sep 14, 2021 04:46 pm IST

वोक्स के अलावा जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद) और डेविड मलान (पंजाब किंग्स) ने भी 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल के दूसरे चरण से नाम वापस ले लिया है।

Chris Woakes Reveals Why He Pulled Out of Cash-Rich League- India TV Hindi
Chris Woakes Reveals Why He Pulled Out of Cash-Rich League Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@DELHICAPITALS

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि वे आईपीएल का हिस्सा होना चाहते थे लेकिन विश्व कप और एशेज के एक के एक होने के कारण उन्होंने आईपीएल के यूएई लेग से नाम वापस ले लिया। उनका कहना है कि अगर वे आईपीएल भी खेलते तो कम समय में बहुत सारी क्रिकेट खेलनी पड़ती।

जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद) और डेविड मलान (पंजाब किंग्स) ने भी 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल के दूसरे चरण से नाम वापस ले लिया है। वोक्स ने कहा, "वर्ल्ड कप स्क्वॉड में मुझे जगह मिली, मुझे बिलकुल भी नहीं पता था कि ये होने वाला है। आईपीएल भी रीशेड्यूल हो कर समर के आखिरी में हो रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "वर्ल्ड कप और एशेज से कम समय में बहुत क्रिकेट हो जाएगा। मुझे आईपीएल खेलने का बहुत मन था लेकिन किसी चीज को तो छोड़ना ही था।"

ODI रैंकिंग में मिताली राज के साथ शीर्ष पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली

वोक्स ने कहा कि टी-20 विश्व कप आईपीएल के तुरंत बाद शुरू हो रही है और एशेज भी 2019 इंग्लैंड समर से कम नहीं है। वर्ल्ड कप और एशेज टूर उतना ही बड़ा है जितना 2019 था। वोक्स ने एशेज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने में दिलचस्पी दिखाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल