1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : RCB के खिलाफ पहले मैच में कीरोन पोलार्ड लगा सकते हैं रिकॉर्ड की झड़ी

IPL 2021 : RCB के खिलाफ पहले मैच में कीरोन पोलार्ड लगा सकते हैं रिकॉर्ड की झड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 09, 2021 03:57 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 03:57 pm IST

IPL 2021 का आज से चेन्नई में आगाज हो रहा है जिसमें पहली भिड़ंत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच होगी।

IPL 2021 : RCB के खिलाफ पहले...- India TV Hindi
IPL 2021 : RCB के खिलाफ पहले मैच में कीरोन पोलार्ड लगा सकते हैं रिकॉर्ड की झड़ी Image Source : IPLT20.COM

IPL 2021 का आज से चेन्नई में आगाज हो रहा है जिसमें पहली भिड़ंत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच होगी। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

दरअसल, पोलार्ड IPL में 200 छक्के पूरे करने से महज 2 कदम दूर हैं। अगर RCB के खिलाफ आज के मैच में पोलार्ड 2 छक्के जड़ने में सफल होते हैं, तो वह IPL में 200 छक्के लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले क्रिस गेल (349), एबी डिविलियर्स (235), एमएस धोनी (216), रोहित शर्मा (213) और विराट कोहली (201) ये बड़ा कारनामा कर चुके हैं।

IPL 2021 : मुंबई को लगा बड़ा झटका, पहले मैच से बाहर हुआ ये धाकड़ सलामी बल्लेबाज

IPL 2021 के पहले मुकाबले में पोलार्ड के पास 200 चौके पूरे करने का भी मौका होगा जिससे वह सिर्फ 4 चौके दूर हैं। यही नहीं, पोलार्ड T20 क्रिकेट में 300 विकेट लेने से महज  7 विकेट दूर हैं। अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं, तो वह T20 क्रिकेट में 5000+ रन और 300+ विकेट लेने का कारनामा करने वाले चौथे ऑलराउंडर बन जाएंगे। इससे पहले ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन और आंद्रे रसेल ये उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।

पोलार्ड के अलावा मुंबई के कप्तान रोहित के पास भी सीजन के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। अगर रोहित RCB के खिलाफ पहले मुकाबले में 25 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो वह डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ते हुए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में रोहित फिलहाल 5230 रनों के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं जबकि वॉर्नर के नाम 5254 रन दर्ज हैं। 

IPL 2021, MI vs RCB : कोहली व रोहित नहीं बल्कि ये 3 खिलाड़ी पलट सकते हैं आज के मैच का पासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल