1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : जानें क्या है सितारों से सजी पंजाब किंग्स का सीजन-14 के दूसरे भाग का पूरा शेड्यूल

IPL 2021 : जानें क्या है सितारों से सजी पंजाब किंग्स का सीजन-14 के दूसरे भाग का पूरा शेड्यूल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 17, 2021 05:53 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 05:53 pm IST

लीग में पंजाब की टीम का प्रदर्शन अबतक औसत रहा है। पंजाब अबतक कुल 8 मैच खेल चुकी है जिसमें से उसे सिर्फ तीन में जीत मिली है जबकि उसने पांच मैच गंवाए हैं।

Indian Premier League,mi full schedule,IPL 2021 full schedule,IPL 14 Schedule,IPL 2021 schedule,IPL - India TV Hindi
Punjab KIngs Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सिंतबर शुरू हो रही है। लीग का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट में नए नाम के साथ उतरी पंजाब किंग्स का पहला मैच 21 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स के साथ है। 

लीग में पंजाब की टीम का प्रदर्शन अबतक औसत रहा है। पंजाब अबतक कुल 8 मैच खेल चुकी है जिसमें से उसे सिर्फ तीन में जीत मिली है जबकि उसने पांच मैच गंवाए हैं। इस तरह पॉइंट्स टेबल में वह अभी छठे स्थान पर है।

ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल सीजन-14 के दूसरे भाग में क्या है पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल-

DATE MATCH TIME VENUE
21 सितंबर पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे दुबई
25 सितंबर पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे शारजाह
28 सितंबर पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे अबुधाबी
01 अक्टूबर पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे दुबई
03 अक्टूबर पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोपहर 3:30 बजे शारजाह
07 अक्टूबर पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स दोपहर 3:30 बजे दुबई

पंजाब किग्स का पूरा स्क्वाड-

केएल राहुल (कप्तान), हरप्रीत ब्रार, ईशान पोरेल, उत्कर्ष सिंह, मोइसेस हेनरिक्स, आदिल राशिद, मंदीप सिंह, क्रिस जॉर्डन, दीपक हूडा, रवि बिश्नोई, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह, सरफराज खान, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, शाहरुख खान, निकोलस पूरन, फैबिएन ऐलन, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, एडेन मार्करम, प्रभसिमरन सिंह, सौरभ कुमार और जलज सक्सेना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल