1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. टीम के सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है आरसीबी

टीम के सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है आरसीबी

 Edited By: IANS
 Published : May 06, 2021 07:16 pm IST,  Updated : May 06, 2021 07:16 pm IST

आरसीबी ने बताया कि सभी घरेलू खिलाड़ी, स्टाफ और मैनेजमेंट को एक जगह ले जाया जाएगा जिसके बाद अहमदाबाद से उन्हें उनके शहरों में भेजा जाएगा।

RCB, IPL 2021, Sports, cricket, India  - India TV Hindi
RCB Image Source : IPLT20.COM

रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित कर रहा है कि टीम के सभी सदस्य सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएं। कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2021 को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था जिसके बाद टीम के खिलाड़ी अपने घर लौटने के इंतजार में हैं।

आरसीबी ने बताया कि सभी घरेलू खिलाड़ी, स्टाफ और मैनेजमेंट को एक जगह ले जाया जाएगा जिसके बाद अहमदाबाद से उन्हें उनके शहरों में भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद डेविड मिलर को नहीं हुई थी घबराहट, लौटे अपने देश साउथ अफ्रीका

 

फ्रेंचाइजी ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और स्टाफ मालदीव पहुंचने पर होटल में क्वारेंटीन में रहेंगे और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ एसओपी को लेकर संपर्क में रहेंगे।"

आरसीबी ने कहा, "न्यूजीलैंड के खिलाड़ी और स्टाफ को विशेष चार्टर में ऑकलैंड भेजा गया है और वह एसओपी को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट के संपर्क में रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी मुंबई से जोहानबर्ग के लिए रवाना किए गए हैं।"

यह भी पढ़ें-  महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति पर टूटा दुखों का पहाड़, कोरोना संक्रमण के कारण मां और बहन वत्सला का हुआ निधन

 

फ्रेंचाइजी ने कहा, "हम लगातार इन खिलाड़ियों के संपर्क में रहेंगे जब तकये अपने घर नहीं पहुंच जाते और जरूरत पड़ने पर इनकी सहायता करेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल