1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs KKR: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

MI vs KKR: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2021 04:43 pm IST,  Updated : Sep 23, 2021 11:11 pm IST

IPL 2021 का 34वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया।

Rohit Sharma Record vs KKR Most Runs Against IPL Team MI vs KKR Match IPL 2021- India TV Hindi
Rohit Sharma Record vs KKR Most Runs Against IPL Team MI vs KKR Match IPL 2021 Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 34वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 18 रन पूरे करने से साथ ही इतिहास रच दिया है।

आईसीसी ने टी-20 विश्व कप के लिए जारी किया एंथम सॉन्ग, 17 अक्टूबर से होगा आगाज

दरअसल, रोहित शर्मा ने 18 रन बनाने के साथ ही केआर के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए हैं और वह किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी के खिलाफ 1000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले से पहले रोहित केकेआर के खिलाफ कुल 28 पारियों में 46.76 की औसत से 982 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.06 का रहा। 

MI vs KKR IPL 2021 Toss: टॉस के मामले में मुंबई और कोलकाता की कुछ ऐसी रही है किस्मत

रोहित शर्मा के पास सुरेश रैना को पीछे करने का बेहतरीन मौका

इसके अलावा रोहित IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सुरेश रैना (5495) को पछाड़ते हुए तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस सूची में टॉप पर विराट कोहली (6081) हैं, वहीं दूसरे स्थान पर शिखर धवन (5619) मौजूद हैं। 

RCB vs CSK: कोहली की आरसीबी के सामने धोनी की सीएसके रखेगी चुनौती, जानें दोनों टीमों का हाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल