1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RR vs CSK IPL 2021 Head To Head: राजस्थान पर चेन्नई का पलड़ा भारी, पिछले साल की हार का बदला चुकता करने पर होगी धोनी की नजरें

RR vs CSK IPL 2021 Head To Head: राजस्थान पर चेन्नई का पलड़ा भारी, पिछले साल की हार का बदला चुकता करने पर होगी धोनी की नजरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 02, 2021 03:55 pm IST,  Updated : Oct 02, 2021 06:04 pm IST

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड मुकाबलों की करें तो आईपीएल में अभी तक इन दोनों टीमों की भिड़ंत 24 बार हुई है।

RR vs CSK IPL 2021 Head To Head Pitch Report Weather Update Playing XI MS Dhoni Sanju Samson- India TV Hindi
RR vs CSK IPL 2021 Head To Head Pitch Report Weather Update Playing XI MS Dhoni Sanju Samson Image Source : IPLT20.COM

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2021 का 47वां मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाना है। इस मैच का टॉस 7 बजे से होगा। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके 18 अंकों के साथ पहले ही आईपीएल 2021 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, ऐसे में उनकी नजरें इस मैच को जीतकर टॉप 2 में अपनी जगह पुख्ता करने पर होगी। वहीं बात संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स की करें तो 11 मैचों में 8 अंकों के साथ उनकी टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। अगर आज के मुकाबले में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ता है तो प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी।

IPL 2021 RR vs CSK Dream11 Prediction: ये हो सकती है आपकी ड्रीम टीम

RR vs CSK Head To Head

बात राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड मुकाबलों की करें तो आईपीएल में अभी तक इन दोनों टीमों की भिड़ंत 24 बार हुई है। इन 24 मुकाबलों में सीएसके 15 मैच जीतने में सफल रही है, वहीं राजस्थान रॉयल्स के हाथों 9 ही जीत लग पाई है। हेड टू हेड मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा काफी भारी दिखाई दे रहा है।

लेकिन पिछले सीजन पर नजर डालें तो, आईपीएल 2020 का सीजन यूएई में ही खेला गया था और इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम दोनों ही मुकाबलों में सीएसके को हराने में कामयाब रही थी। पहले मुकाबले में उन्होंने 7 विकेट तो दूसरे मैच में उन्होंने 16 रन से जीत दर्ज की थी। फॉर्म में चल रही सीएसके की नजरें पिछले सीजन का बदला चुकता करने पर होगी।

क्रिस गेल के साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा था: केविन पीटरसन

RR vs CSK Pitch Report

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम पिच संतुलित दिखाई देती है, यहां पर टॉस की अहम भूमिका रहेगी। इस विकेट पर 160-170 का स्कोर चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

RR vs CSK Weather Update

अबू धाबी का मौसम आमतौर पर गर्म रहता है और इस कंडीशन में तेज गेंदबाज काफी जूझते हुए दिखाई देते हैं।  तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

लाइव स्ट्रीमिंग RR vs CSK आईपीएल 2021: देखें राजस्थान बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का मैच Online On Hotstar

RR and CSK Teams

राजस्थान संभावित एकादश: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन/डेविड मिलर, महिपाल लोमरोर, रियान पराग/शिवम दुबे/श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस/ओशाने थॉमस, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी मुस्तफिजुर रहमान

चेन्नई की संभावित एकादश: रुतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल