1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर, ये ऑलराउंडर हुआ चोटिल

IPL 2022: जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर, ये ऑलराउंडर हुआ चोटिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 28, 2022 12:26 pm IST,  Updated : Mar 28, 2022 01:23 pm IST

IPL 2022 का घमासान शुरु हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स- India TV Hindi
IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स Image Source : IPLT20.COM

Highlights

  • मिचेल मार्श का चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज में खेलना मुश्किल लग रहा है।
  • मिचेल मार्श को कूल्हे में चोट लगी है और उसे ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है।
  • मिचेल मार्श को दिल्ली ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 6.50 करोड़ रुपये की भारी कीमत में खरीदा था।

IPL 2022 का घमासान शुरु हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल, ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे और T20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने भी मार्श की चोट की पुष्टि की।

मिचेल मार्श को कूल्हे में चोट लगी है और उसे ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है। ऐसे में शायद मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स को IPL के पहले हॉफ में अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। एरोन फिंच ने मार्श की चोट की पुष्टि करते हुए कहा, "मिशेल मार्श को स्कैन के लिए भेजा गया हैं। वह कल ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। कल उन्हें जिस तरह का दर्द महसूस हो रहा था, उसे देख लगता नहीं कि वह पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के लिए उपलब्ध हो पाएंगे।"

PBKS vs RCB, IPL 2022: 'हमारे लिए 2 अंक काफी मायने रखते हैं', जीत के बाद बोले मयंक अग्रवाल

गौरतलब है कि मिचेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 6.50 करोड़ रुपये की भारी कीमत में खरीदा था। मिचेल मार्श की उपलब्धता एरोन फिंच द्वारा पुष्टि किए गए स्कैन परिणामों पर निर्भर करेगी। मिचेल मार्श की चोट अगर गंभीर होती है तो उसे ठीक होने में लगभग 6 सप्ताह का समय लग सकता है। ऐसे में मार्श की गैरमौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित हो सकती है।

GT vs LSG, IPL 2022 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें गुजरात vs लखनऊ लाइव मैच

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल