1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: केकेआर से हुई ब्रैंडन मैकुलम की विदाई, इस खिलाड़ी को बताया टीम का भविष्य

IPL 2022: केकेआर से हुई ब्रैंडन मैकुलम की विदाई, इस खिलाड़ी को बताया टीम का भविष्य

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 20, 2022 04:53 pm IST,  Updated : May 20, 2022 04:53 pm IST

इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम ने उन्हें बेहतरीन अंदाज फेयरवेल दिया। इस दौरान उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर और बाकियों की खिलाड़ियों की जमकर सराहना की।

Kolkata Knight Riders,Brendon McCullum,england head coach, केकेआर, ब्रैंडन मैकुल, श्रेयस अय्यर, इंग्- India TV Hindi
आईपीएल सीजन-15 में केकेआर के लिए कोचिंग करने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम Image Source : IPLT20.COM/BCCI

कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम टीम का साथ छोड़कर इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं। मैकुलम को इंग्लैंड के टेस्ट टीम का कोच बनाया गया है। मैकुलम पिछले तीन साल से केकेआर की कोचिंग कर रहे थे। इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम ने उन्हें बेहतरीन अंदाज फेयरवेल दिया। इस दौरान उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर और बाकियों की खिलाड़ियों की जमकर सराहना की।

उन्होंने अपने फेयरवेल पर श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए कहा, ''अय्यर की कप्तानी में केकेआर बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। टीम अच्छे हाथों में हैं। मैंने तीन साल इस टीम को अपनी सेवाएं दी। मैं सहयोग के लिए सबको धन्यवाद देना चाहता हूं।''

यह भी पढ़ें- IPL 2022: मुंबई के भरोसे आरसीबी की टीम, दिल्ली और राजस्थान की जीत से कुछ इस तरह बदल सकता है प्लेऑफ का समीकरण

आपको बता दें कि केकेआर की टीम ने आईपीएल के 15वें सीजन में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। टीम को अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के हाथों हार मिली, जिसके बाद वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इस सीजन में केकेआर की टीम 14 मैचों में से सिर्फ 6 में जीत हासिल कर सकी।

फेयरवेल के दौरान मैकुलम ने कहा, ''आईपीएल दुनिया का सबसे बेहतरीन टूर्नामेंट में से एक हैं। इस लीग से कई सारी कहानियां निकलकर बाहर आती है। मैंने अपनी कोचिंग के दौरान खिलाड़ियों निडर होकर खेलने के लिए प्रेरित किया।''

यह भी पढ़ें- CSK vs RR, Head to Head: राजस्थान के खिलाफ सीएसके का पलड़ा रहा है भारी, जानें क्या है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

 

उन्होंने कहा, पिछले कुछ सालों में मैंने यहां बेहतरीन वक्त गुजारा है। हालांकि इस सीजन हम अपनी उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे और परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा लेकिन हमने इसके बावजूद बेहतरीन क्रिकेट खेलाा। मैं भविष्य में इस टीम को फॉलो करता रहूंगा और मैं यह दावे से कह सकता हूं कि कप्तान अय्यर और टीम सपोर्ट स्टाफ के होते हुए केकेआर बेहतर हाथों में है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल