1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KKR vs RR Head to Head, IPL 2022: राजस्थान से बदला लेने उतरेगी कोलकाता, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे

KKR vs RR Head to Head, IPL 2022: राजस्थान से बदला लेने उतरेगी कोलकाता, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे

 Written By: Priyam Sinha
 Published : May 02, 2022 02:09 pm IST,  Updated : May 02, 2022 02:09 pm IST

आईपीएल में कोलकाता और राजस्थान के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है। इस सीजन में भी पहली भिड़ंत में रॉयल्स ने केकेआर को 7 रनों से हराया था। 26वीं बार दोनों टीमें वानखेड़े में आमने-सामने होंगी।

कोलकाता और राजस्थान...- India TV Hindi
कोलकाता और राजस्थान के बीच अक्सर कांटे की टक्कर देखने को मिल ही जाती है Image Source : IPL

Highlights

  • IPL में 26वीं बार आमने-सामने होंगी कोलकाता और राजस्थान की टीमें
  • सीजन की पिछली भिड़ंत में राजस्थान ने केकेआर को 7 रनों से हराया था
  • हेड टू हेड रिकॉर्ड में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर

IPL 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 47वें मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का मुकाबला होगा। पिछली भिड़ंत में राजस्थान ने 7 रनों से बाजी मारी थी लेकिन कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। ओवरऑल आईपीएल में भी दोनों टीमों के बीच अभी तक हेड टू हेड रिकॉर्ड टक्कर का ही रहा है। 26वीं बार लीग में दोनों टीमें एक दूसरे का सामना करेंगी।

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड? 

कोलकाता और राजस्थान के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही है। इस सीजन के पहले मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। हेड टू हेड रिकॉर्ड पर भी नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक 25 मैच खेले गए हैं जिसमें से 13 केकेआर ने जीते हैं और 12 में रॉयल्स को जीत मिली है। ऐसे में आगे केकेआर है लेकिन मौजूदा प्रदर्शन के हिसाब से राजस्थान का पलड़ा भारी लग रहा है।

KKR vs RR के 30वें मैच से जुड़ी कुछ तस्वीरें
Image Source : IPLKKR vs RR के 30वें मैच से जुड़ी कुछ तस्वीरें

केकेआर के लिए मुश्किल है प्लेऑफ की राह!

पॉइंट्स टेबल में 9 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ राजस्थान अभी तीसरे स्थान पर है। वहीं केकेआर को पिछले पांच मैचों में लगातार हार झेलनी पड़ी है। कोलकाता 9 में से 6 हार और 3 जीत के बाद 6 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। ऐसे में अगर आज टीम हारती है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो सकती हैं। 10 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम को 14-14 मैच खेलने हैं। संभवत: प्लेऑफ के लिए टीम को कम से कम 8 मैच जीतने होंगे।

IPL 2022 KKR vs RR, Match 47 Preview: मजबूत राजस्थान के सामने कोलकाता के लिए जीत की पटरी पर लौटने की चुनौती

केकेआर 9 मैच खेल चुकी है और उसने अभी तक 3 मैच जीते हैं। बचे हुए पांचों मैच भी अगर टीम जीत जाती है तो भी उसे बाकी टीमों के प्रदर्शन पर नजर रखनी होगी। वहीं टीम के लिए बचे हुए सभी मैच जीतना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक टीम का कोई भी खिलाड़ी खास छाप छोड़ने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाया है। फिर राजस्थान के मजबूत गेंदबाजी क्रम के आगे टीम की असली अग्नी परीक्षा होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।