1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद छलका राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का दर्द

IPL 2022: आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद छलका राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का दर्द

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2022 09:40 am IST,  Updated : Apr 06, 2022 09:40 am IST

एक समय राजस्थान रॉयल्स की टीम मैच जीतने की ओर बढ़ रही थी लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे दिनेश कार्तिक (नाबाद 44) और शाहबाज अहमद (45) ने अपनी टीम को वापसी कराकर चार विकेट से जीत दिलायी। 

IPL 2022, Rajasthan Royals, Sanju Samson, RCB, cricket, sports- India TV Hindi
Sanju Samson Image Source : IPLT20.COM/BCCI

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से मिली हार के बाद कहा कि मैच कहां उनकी पहुंच से बाहर हो गया, वह नहीं बता सकते। एक समय राजस्थान रॉयल्स की टीम मैच जीतने की ओर बढ़ रही थी लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे दिनेश कार्तिक (नाबाद 44) और शाहबाज अहमद (45) ने अपनी टीम को वापसी कराकर चार विकेट से जीत दिलायी। 

सैमसन ने कहा, ‘‘मैच कब हमारी पहुंच से निकला, वह क्षण नहीं बता सकता। लेकिन हमारी टीम ने यह स्कोर बनाने में अच्छा प्रयास किया जबकि हमने टॉस गंवा दिया था। यह सम्मानजनक स्कोर था। मैच में काफी सकारात्मक चीजें रहीं और हम इससे काफी कुछ सीख सकते हैं। ’’ 

यह भी पढ़ें- Orange Cap IPL 2022: ऑरेंज कैप की रेस में शामिल ये टॉप-5 बल्लेबाज

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा, ‘‘इस तरह से वापसी करने के लिये बेहतरीन खिलाड़ी की जरूरत होती है और डीके (दिनेश कार्तिक) ऐसा ही खिलाड़ी है। वह इतना शांत रहता है कि दूसरा उसके साथ सहज होकर खेलता है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमने 19वें ओवर तक अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन जोस बटलर ने कुछ शॉट खेलकर गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने थोड़ा ज्यादा रन जुटा लिये। युजवेंद्र चहल ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन खिलाड़ी कहीं से भी वापसी कराकर मैच दिला सकते हैं। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल