1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2024 : विराट कोहली सबसे आगे, ये हैं ऑरेंज कैप जीतने के दावेदार

IPL 2024 : विराट कोहली सबसे आगे, ये हैं ऑरेंज कैप जीतने के दावेदार

 Published : Apr 01, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 04:52 pm IST

आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन अब तक विराट कोहली ने बनाए हैं। साथ ही टॉप 5 में रियान पराग ने भी अपनी जगह बनाई हुई है।

virat kohli riyan parag - India TV Hindi
IPL 2024 : विराट कोहली सबसे आगे, ये हैं ऑरेंज कैप जीतने के दावेदार Image Source : PTI

IPL 2024 Virat Kohli : इंडियन प्रीमियर लीग में टीमें तो एक दूसरे से आगे निकलने के लिए युद्ध लड़ ही रही हैं, साथ ही खिलाड़ियों के बीच भी सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस चल रही है। इस वक्त सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बीच रोचक जंग जारी है। टॉप 5 खिलाड़ियों में जहां भारत के 3 बल्लेबाज हैं, वहीं दो विदेशी बैटर भी इसमें जगह बनाए हुए हैं। हालांकि आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त सबसे आगे चल रहे हैं। 

आईपीएल 2024 में अब तक ​कोहली ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो विराट कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने अब तक तीन मैच खेलकर 181 रन बना दिए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं। वहीं अगर स्ट्राइक रेट की बात की जाए तो वे इस वक्त 141.40 के रेट से रन बना रहे हैं। जो काफी अच्छा माना जा सकता है। लेकिन दूसरे नंबर के हेनरिक क्लासेन इस मामले में उनसे बहुत आगे हैं। 

हेनरिक क्लासेन का स्ट्राइक रेट लाजवाब 

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले हेनरिक क्लासेन ने भी 3 ही मैच खेले हैं और इस दौरान 167 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने भी दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट इस वक्त 219.73 का है। इस बीच तीन मैच खेलकर शिखर धवन भी अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं। धवन ने भले ही एक ही अर्धशतक लगाया हो, लेकिन उनके नाम पर अब 137 रन हो गए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133 का है। 

डेविड वार्नर और रियान पराग भी टॉप 5 में बने हुए हैं 

इस बीच डेविड वार्नर चौथे स्थान पर कब्जा जमाने में कामयाब हो गए हैं। उन्होंने तीन मैच खेलकर 130 रन बना लिए हैं। वार्नर ने तीन में से एक मैच में अर्धशतकीय पारी खेली है और उनका स्ट्राइक रेट 144.44 का है। आश्चर्यजनक रूप से राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेलने वाले रियान पराग पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दो मैचों में ही 127 रन बना लिए हैं। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। पिछले ही मैच में उनके बल्ले से नाबाद 84 रन की पारी आई है, जो आईपीएल में उनकी बेस्ट पारी है। उनका स्ट्राइक रेट इस वक्त 171.62 का है। यही टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। आने वाले मैच में ये टे​बल बदल भी सकती है। देखना होगा कि जब सीजन खत्म होगा तब कौन सा बल्लेबाज ऑरेंज कैप पर कब्जा करता है। 

यह भी पढ़ें 

RCB vs LSG Pitch Report : बेंगलुरु में कैसी होगी पिच, कौन मारेगा बाजी?

IPL के इस मैच का बदल सकता है शेड्यूल, मुकाबले पर गहराया सस्पेंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल