1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KKR vs MI : आज इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, आपकी ड्रीम 11 टीम में हैं कि नहीं

KKR vs MI : आज इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, आपकी ड्रीम 11 टीम में हैं कि नहीं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2022 04:53 pm IST,  Updated : Apr 06, 2022 04:53 pm IST

आज के मैच में दोनों टीमों के पांच खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है। चेक कर लीजिए कि ये खिलाड़ी आपकी ड्रीम 11 टीम में हैं कि नहीं। 

Ishan Kishan - Rohit Sharma- India TV Hindi
Ishan Kishan - Rohit Sharma Image Source : PTI

Highlights

  • पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इस साल पहली जीत की तलाश
  • आज केकेआर खिलाफ पहली जीत दर्ज करना चाहेगी रोहित शर्मा की टीम
  • केकेआर की टीम भी मजबूत, तीन में से टीम जीत चुकी है दो मुकाबले

आईपीएल 2022 में अब से कुछ ही देर बाद कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। आज सभी की नजर मुंबई इंडियंस पर रहने वाली है। टीम पांच बार की चैंपियन है और इस बार अभी तक टीम का खाता नहीं खुल पाया है। यानी टीम दो मैचों में से एक भी जीत नहीं पाई है। मुंबई इंडियंस की टीम वैसे भी स्लो स्टार्टर मानी जाती है, लेकिन ऐसा न हो कि कहीं देर हो जाए। इस बार तो वैसे भी आठ नहीं बल्कि दस टीमें खेल रही हैं, इसलिए मुकाबला कड़ा है। आज के मैच में दोनों टीमों के पांच खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है। चेक कर लीजिए कि ये खिलाड़ी आपकी ड्रीम 11 टीम में हैं कि नहीं। 

रोहित शर्मा : रोहित शर्मा का बल्ला अभी तक उस तरह से नहीं चल पाया है, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। यही कारण है कि उनकी टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। अब तक वे 51 रन ही बना सके हैं। उन्हें स्टार्ट तो मिला है, लेकिन इसे वे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। अगर मुंबई इंडियंस को पहला मैच जीतकर अपना खाता खेलना है तो रोहित शर्मा को अपने रंग में आना ही होगा। 

ईशान किशन : ईशान किशन दो मैचों में 135 रन बना चुके हैं। लेकिन दूसरे बल्लेबाजों का सहयोग उन्हें नहीं मिल पा रहा है। अगर रोहित शर्मा और ईशान किशन दोनों चले और इनके बीच अच्छी पार्टरशिप हो गई तो फिर मुंबई इंडियंस को हराना आसान नहीं होगा। टीम चाहेगी कि ये दोनों आधारशिला रखें और टीम जीत की ओर आगे ​बढ़े।

आंद्रे रसल : आंद्रे रसल के नाम से ही विरोधी टीम के गेंदबाज सहम जाते हैं। पता नहीं कब उनका बल्ला चल जाए। जिस दिन वे चलेंगे, उस दिन कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर पाएगा। साथ ही वे गेंदबाजी भी करते हैं, जहां विकेट निकाल सकते हैं। अभी तक उनके बल्ले से 95 रन निकले हैं और आज के मैच में वे बड़ी पारी खेलने की तैयारी में होंगे। मुंबई इंडियंस को उनसे सावधान रहना होगा।

उमेश यादव : उमेश यादव केकेआर के लिए इस बार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे इस तरह से छा जाएंगे। अब तक वे तीन मैचों में आठ विकेट ले चुके हैं। इस वक्त पर्पल कैप उन्हीं के पास है। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाजों को उनसे सावधान रहना होगा, वे आते ही विकेट निकाल रहे हैं। 

टिम साउदी : टिम साउदी इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। वे वैसे तो गेंदबाजी करते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी में भी अपने हाथ दिखा सकते हैं। वे अब तक पांच विकेट अपने नाम कर चुके हैं और आगे भी विरोधी टीमों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।