1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर भी खुश नहीं हैं लखनऊ के कप्तान केएल राहुल, बताई टीम की यह बड़ी कमी

IPL 2022: हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर भी खुश नहीं हैं लखनऊ के कप्तान केएल राहुल, बताई टीम की यह बड़ी कमी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 05, 2022 09:47 am IST,  Updated : Apr 05, 2022 09:47 am IST

इंडियन प्रीमियर लीग मैच में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने माना कि पावरप्ले में तीन विकेट गंवाना अच्छा नहीं है जिस पर टीम को काम करना होगा। 

IPL 2022, Lucknow, LSG, SRH KL Rahul, Hyderabad, cricket, sports  - India TV Hindi
KL Rahul Image Source : IPLT20.COM/BCCI

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के बाद माना कि पावरप्ले में तीन विकेट गंवाना अच्छा नहीं है जिस पर टीम को काम करना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन की जीत दर्ज करने के बाद राहुल ने कहा, ‘‘हमने खुद को मैच में बनाये रखकर जीत का मौका दिया, जो अच्छी बात है। हालांकि शुरू में पावरप्ले में तीन विकेट गंवाना अच्छा नहीं है, बल्लेबाजी ग्रुप के तौर पर हमें यह सीखना होगा। ’’ 

आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट झटके जिससे वह ‘प्लेयर आफ द मैच’ भी रहे। राहुल ने कहा, ‘‘गेंदबाजी पिछले तीन मैचों में अच्छी रही है। ’’ 

यह भी पढ़ें- IPL 2022, SRH vs LSG: आवेश खान के 'चौके' से लखनऊ ने हैदराबाद को 12 रनों से दी मात, दर्ज की सीजन की दूसरी जीत

आवेश खान ने कहा, ‘‘ कोशिश यही थी कि टीम को विकेट दूं क्योंकि टीम यही चाहती है। मैं पावरप्ले और अंतिम ओवर में विकेट निकालना चाहता हूं। मुझे पावरप्ले में दो ओवर मिले जिसमें मैंने डॉट गेंद फेंकने का प्रयास किया। ’’ सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने भी लखनऊ के गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रदर्शन पिछले मैच की तुलना में काफी बेहतर था। पावरप्ले की गेंदबाजी अच्छी रही जिसमें तीन विकेट चटकाये। अगर दीपक हुड्डा और लोकेश राहुल की भागीदारी तोड़ देते तो अच्छा होता। इसलिये वे 170 रन के स्कोर तक पहुंच गये। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी गेंदबाजी बढ़िया रही। अगर हम कुछ साझेदारियां बनाते तो फर्क पड़ सकता था। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल