1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 KKR vs RCB : ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम, किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान

IPL 2022 KKR vs RCB : ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम, किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 30, 2022 03:39 pm IST,  Updated : Mar 30, 2022 03:39 pm IST

आज केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच है। 

Virat Kohli - India TV Hindi
Virat Kohli  Image Source : PTI

Highlights

  • आईपीएल 2022 में आज केकेआर और आरसीबी के बीच होगा जोरदार मैच
  • श्रेयस अय्यर करेंगे केकेआर की कप्तानी, आरसीबी की कमान फाफ के हाथ
  • आज का मैच केकेआर और आरसीबी के लिए होने वाला है काफी अहम

IPL 2022 Today ipl match dream11 : आईपीएल 2022 में आज से दूसरे राउंड के मैच शुरू हो रहे हैं। सभी टीमें अपने एक एक मैच खेल चुकी हैं और अब दूसरे मैच की बारी है। इसमें आज केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच होना है। केकेआर की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है, वहीं आरसीबी की कप्तानी फाफ डुप्लेसी करते हुए नजर आएंगे। केकेआर ने अपना पहला मैच सीएसके से जीता था, वहीं आरसीबी को अपने पहले मैच में हार मिली थी। ये मैच दोनों टीमों के लिए बहुत खास होने वाला है। 

आरसीबी को पहले मैच में मिली थी हार, केकेआर जीत के साथ आएगी

आरसीबी की अपने पहले ही मैच में पंजाब किंग्स से टक्कर हुई थी, जिसमें उसे पांच विकेट से हार मिली थी। इस मैच में फाफ डुप्लेयी ने 88 रन और विराट कोहली ने 41 रन की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर केकेआर का पहला मैच सीएसके के साथ हुआ, उसमें उसने चार बार की चैंपियन टीम को छह विकेट से हरा दिया था। मैच में केकेआर की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 44 रन बनाए थे, वहीं उमेश यादव ने दो विकेट अपने नाम किए। यही कारण रहा कि टीम ने जीत हासिल की है। अब तक इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में 30 मैच हुए हैं, इसमें से आरसीबी ने 13 मैच अपने नाम कि हैं, वहीं बाकी मैचों में केकेआर टीम भारी पड़ी है। देखना होगा कि आज कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन कर मैच अपने  नाम करने में कामयाब होती है। 

ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम 
विकेट कीपर : दिनेश कार्तिक
बल्लेबाज : फाफ डुप्लेसी, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा
आलराउंडर : वानिंदु हसरंगा, वेंकटेश अय्यर
गेंदबाज : उमेश यादव, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज

केकेआर बनाम आरसीबी कप्तान और उपकप्तान च्वाइस 
कप्तान के तौर पर इस मैच में आज आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी को चुन सकत हैं, वे बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उपकप्तान के तौर पर आप श्रेयस अय्यर पर दांव लगा सकते हैं, वे भी अच्छे टच में नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल