1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एक नहीं दो चोट से विश्व कप प्रदर्शन प्रभावित हुआ: नेमार

एक नहीं दो चोट से विश्व कप प्रदर्शन प्रभावित हुआ: नेमार

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2019 12:14 pm IST,  Updated : Mar 04, 2019 12:14 pm IST

विवार को टीवी ग्लोबो को दिए साक्षात्कार में नेमार ने कहा कि दायें टखने में चोट के कारण रूस में उन्हें समस्या से उबरने में दिक्कत हो रही थी।

एक नहीं दो चोट से विश्व कप प्रदर्शन प्रभावित हुआ: नेमार- India TV Hindi
एक नहीं दो चोट से विश्व कप प्रदर्शन प्रभावित हुआ: नेमार Image Source : GETTY IMAGES

रियो डि जनेरियो। ब्राजील और पेरिस सेंट जर्मेन के स्टार नेमार पिछले साल विश्व कप के दौरान एक नहीं बल्कि दो चोट से जूझ रहे थे। रविवार को टीवी ग्लोबो को दिए साक्षात्कार में नेमार ने कहा कि दायें टखने में चोट के कारण रूस में उन्हें समस्या से उबरने में दिक्कत हो रही थी। इसके अलावा उनके इसी पैर में हल्का फ्रेक्चर भी था। 

पीएसजी के इस स्टार स्ट्राइकर ने कहा, ‘‘मामूली फ्रेक्चर के अलावा मेरे टखने में भी समस्या थी। मेरे लिगामेंट में चोट लगी थी और इसके कारण समय से नहीं उबर पाया।’’ 

नेमार ने कहा कि फ्रेक्चर के कारण रूस में उन्हें दिक्कत नहीं हुई लेकिन टखने ने काफी परेशान किया। उन्होंने कहा, ‘‘टखने को लेकर काफी परेशानी हुई, इसे सामान्य होने में काफी समय लगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल