1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कथित छेड़छाड़ के बाद तैराकी कोच बर्खास्त, खेल मंत्री ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

कथित छेड़छाड़ के बाद तैराकी कोच बर्खास्त, खेल मंत्री ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 05, 2019 02:05 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 02:05 pm IST

गोवा के एक तैराकी कोच को नाबालिग लड़की द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप के बाद बर्खास्त कर दिया गया जिसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

कथित छेड़छाड़ के बाद...- India TV Hindi
कथित छेड़छाड़ के बाद तैराकी कोच बर्खास्त, खेल मंत्री ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन Image Source : GETTY IMAGES

नयी दिल्ली। गोवा के एक तैराकी कोच को नाबालिग लड़की द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप के बाद बर्खास्त कर दिया गया जिसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने इस मामले में कठोर कदम उठाने का वादा किया।

गोवा तैराकी संघ (जीएसए) में कार्यरत कोच सुरजीत गांगुली पर 15 साल की लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया जो उनके मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रही थी। खेल मंत्री ने लगातार ट्वीट कर गांगुली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा तैराकी संघ ने कोच सुरजीत गांगुली का अनुबंध समाप्त कर दिया है। मैं भारतीय तैराकी महासंघ से यह सुनिश्चित करने के लिए कह रहा हूं कि इस कोच को भारत में कहीं भी नहीं रखा जाये। यह सभी महासंघों और प्रतिस्पर्धाओं पर लागू होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय खेल प्राधिकरण के जरिये इस मामले में कठोर कार्रवाई की जायेगी। पहले तो यह गंभीर जघन्य अपराध है इसलिये मैं तुरंत पुलिस से इस कोच के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह करूंगा।’’ जीएसए ने पुष्टि करते बताया कि गांगुली का अनुबंध खत्म कर दिया गया है।

जीएसए के सचिव सैयद अब्दुल माजिद ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमने वीडियो देखने के बाद सुरजीत का अनुबंध तुरंत प्रभाव से खत्म कर दिया है। लड़की और कोच दोनों बंगाल से ही हैं।’’ गांगुली को जीएसए ने ढाई साल पहले नियुक्त किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल