1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन के फाइनल में मिली हार के बाद सितसिपास ने किया खुलासा, मुकाबले से ठीक पहले दादी की हुई थी मौत

फ्रेंच ओपन के फाइनल में मिली हार के बाद सितसिपास ने किया खुलासा, मुकाबले से ठीक पहले दादी की हुई थी मौत

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2021 10:52 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 10:52 pm IST

युनान के इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पोस्ट बताया कि उनके पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल मैच के लिए रविवार को कोर्ट में जाने से पांच मिनट पहले ‘दादी जिंदगी से अपनी जंग हार गयी’।

 French Open, Stefanos Tsitsipas, Tennis, Sports- India TV Hindi
Stefanos Tsitsipas Image Source : GETTY

फ्रेंच ओपन उपविजेता स्टेफानोस सितसिपास ने सोमवार को कहा कि नोवाक जोकोविच के खिलाफ रोलां गैरां में फाइनल खेलने से ठीक पहले उनकी दादी की मृत्यु हो गई थी। युनान के इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पोस्ट बताया कि उनके पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल मैच के लिए रविवार को कोर्ट में जाने से पांच मिनट पहले ‘दादी जिंदगी से अपनी जंग हार गयी’। 

उन्होंने अपने पिता का ध्यान रखने के लिए दादी को धन्यवाद दिया और उन्हें , ‘ऐसी बुद्धिमान महिला करार दिया जिसका जीवन में विश्वास और दूसरों की मदद करने के मामले में किसी से तुलना नहीं की जा सकती है’। 

उन्होंने कहा, ‘‘ दुनिया को ऐसे और लोगों की जरूरत है। क्योंकि उसके जैसे लोग आपको जिंदादिल बनाते हैं। आपको सपने देखना सिखाते हैं।’’ 

इस 22 साल के खिलाड़ी को जोकोविच ने फाइनल में 6-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल