1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एआईएफएफ का ऐलान, कोरोनावायरस महामारी के बीच आई लीग के सारे मैच कोलकाता में होंगे

एआईएफएफ का ऐलान, कोरोनावायरस महामारी के बीच आई लीग के सारे मैच कोलकाता में होंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 14, 2020 09:15 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 09:15 pm IST

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस सत्र में आई लीग और दूसरी श्रेणी के लीग के सभी क्वालीफायर मैच कड़े सुरक्षा और सेहत प्रोटोकॉल के बीच कोलकाता में होंगे।

AIFF announces, all I-League matches between coronavirus epidemic to be held in Kolkata- India TV Hindi
AIFF announces, all I-League matches between coronavirus epidemic to be held in Kolkata Image Source : AIFF

नई दिल्ली।अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस सत्र में आई लीग और दूसरी श्रेणी के लीग के सभी क्वालीफायर मैच कड़े सुरक्षा और सेहत प्रोटोकॉल के बीच कोलकाता में होंगे। यह फैसला एआईएफएफ के सीनियर उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता की अध्यक्षता में लीग समिति की ऑनलाइन बैठक में लिया गया। 

आई लीग नवंबर से शुरू होने की संभावना है जबकि दूसरी श्रेणी के क्वालीफायर अगले महीने के तीसरे सप्ताह में होंगे। दोनों लीग के लिये हालांकि पहले सरकार से मंजूरी लेनी अनिवार्य है। 

एआईएफएफ ने एक प्रेस रिलीज में कहा,‘‘उपलब्ध बुनियादी ढांचे और परिस्थितियों को देखते हुए यह तय किया गया है कि आई लीग और दूसरी श्रेणी के क्वालीफायर के मेजबानी अधिकार आईएफए, कोलकाता को दिये जायें।’’ 

इसमें कहा गया कि खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा के लिये एआईएफएफ जिम्मेदार होगा। लीग विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर ली है जिस पर सख्ती से अमल किया जायेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल