1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एंडी मर्रे ने कहा, फ्रेंच ओपन सितंबर में होता है तो उसमें खेलूंगा

एंडी मर्रे ने कहा, फ्रेंच ओपन सितंबर में होता है तो उसमें खेलूंगा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 23, 2020 04:32 pm IST,  Updated : Apr 23, 2020 04:35 pm IST

मर्रे ने सीएनएन से कहा,‘‘अगर टूर्नामेंट खेला जाता है तो मैं निश्चित तौर पर क्ले पर खेलना चाहूंगा।’’

Andy Murray said if the French Open happens in September, I will play it- India TV Hindi
Andy Murray said if the French Open happens in September, I will play it Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। कोरोनावायरस के कारणपिछले महीने से ही टेनिस टूर्नामेंट बंद है और उसके कम से कम जुलाई के मध्य तक शुरू होने की संभावना भी नहीं है। विंबलडन को रद्द कर दिया गया है जबकि फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट को 20 सितंबर से चार अक्टूबर के बीच करवाने का फैसला किया है।

वहीं अब ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मर्रे ने कहा है कि अगर फ्रेंच ओपन नये कार्यक्रम के अनुसार सितंबर में आयोजित किया जाता है तो वह इसमें जरूर खेलेंगे। मर्रे ने सीएनएन से कहा,‘‘अगर टूर्नामेंट खेला जाता है तो मैं निश्चित तौर पर क्ले पर खेलना चाहूंगा।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मैं इसके आयोजन को लेकर थोड़ा आशंकित हूं। मुझे लगता है कि टेनिस वापसी करने वाले सबसे आखिरी खेलों में एक होगा क्योंकि खिलाड़ियों, कोच और टीमों को दुनिया के तमाम क्षेत्रों से एक जगह इकट्ठा होना होता है।’’ 

ये भी पढ़ें - कोरोना महामारी के बीच ला लीगा को रद्द करना कोई उचित फैसला नहीं – अध्यक्ष तेबास

मर्रे ने कहा,‘‘अगर टेनिस सितंबर तक वापसी करता है तो मुझे हैरानी होगी लेकिन देखते हैं क्या होता है।’’कूल्हे की चोट से उबर चुके मर्रे को पिछले महीने मियामी ओपन के जरिये वापसी करनी थी।

(With PTI Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल