1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले तीरंदाजों को लगा कोविड-19 का दूसरा टीका

टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले तीरंदाजों को लगा कोविड-19 का दूसरा टीका

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2021 01:53 pm IST,  Updated : Apr 07, 2021 01:53 pm IST

आठ तीरंदाजों में पुरुष वर्ग में अतनु दास, तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव और बी धीरज (रिजर्व) जबकि महिला वर्ग में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, कोमोलिका बारी और मधु वेदवान (रिजर्व) शामिल हैं।

Atanu Das- India TV Hindi
Atanu Das Image Source : INSTA- @THEATANUDAS

पणजी| टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय तीरंदाजों को बुधवार को कोविड-19 का दूसरा टीका भी लग गया। रिकर्व तीरंदाजों के राष्ट्रीय शिविर का आयोजन कर रहे सेना खेल संस्थान (एएसआई) की पहल पर यहां सैन्य अस्पताल में सभी आठ सीनियर तीरंदाजों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को दूसरा टीका लगाया गया। 

आठ तीरंदाजों में पुरुष वर्ग में अतनु दास, तरूणदीप राय, प्रवीण जाधव और बी धीरज (रिजर्व) जबकि महिला वर्ग में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, कोमोलिका बारी और मधु वेदवान (रिजर्व) शामिल हैं। अतनु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीकाकरण की तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘दूसरा और अंतिम टीका भी लग गया है। सभी चीजों को सरल बनाने के लिए सेना खेल संस्थान का धन्यवाद।’’ 

ये भी पढ़े - IPL 2021 : 3 धाकड़ खिलाड़ी जो अपने पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स को दिला सकते हैं ख़िताब

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी और भारत के सबसे सीनियर तीरंदाज तरूणदीप राय ने भी टीकाकरण की तस्वीर साझा की। भारतीय टीम 19 अप्रैल से गुआटेमाला सिटी में होने वाले विश्व कप चरण एक में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही है जो कोविड-19 महामारी के कारण ब्रेक के बाद सीनियर टीम का पहला टूर्नामेंट होगा। 

ये भी पढ़े - IPL 2021 में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे स्टीव स्मिथ, रिकी पोंटिंग ने बताया प्लान 

सेना ने इससे पहले भारत के 35 शीर्ष रोइंग खिलाड़ियों को कोविड-19 टीका लगाया था जिसमें ओलंपिक क्वालीफिकेशन की तैयारी कर रहे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल