1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एथलेटिक बिलबाओ ने स्पेनिश लीग में गेटाफे को 5-1 से दी करारी शिकस्त

एथलेटिक बिलबाओ ने स्पेनिश लीग में गेटाफे को 5-1 से दी करारी शिकस्त

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2021 12:28 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 12:28 pm IST

एथलेटिक ने एक सप्ताह पहले ही स्पेनिश सुपर कप जीता था। उसने सेमीफाइनल में रीयाल मैड्रिड और फाइनल में बार्सिलोना को हराया था।

Athletic Bilbao, Getafe, Spanish League- India TV Hindi
Athletic Bilbao Image Source : GETTY

रॉल गर्सिया के दो गोल की मदद से एथलेटिक बिलबाओ ने गेटाफे को 5-1 से करारी शिकस्त देकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। एथलेटिक की तरफ से येरे अल्वारेज, अलेक्स बेरेनगुएर और ऑस्कर डि मार्कोस ने भी गोल किये। 

एथलेटिक ने एक सप्ताह पहले ही स्पेनिश सुपर कप जीता था। उसने सेमीफाइनल में रीयाल मैड्रिड और फाइनल में बार्सिलोना को हराया था।

 यही नहीं उसने कोपा डेल रे प्रतियोगिता में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। उसने गुरुवार को इबिजा एफसी को आसानी से हराया था। गेटाफे पर बड़ी जीत से एथलेटिक स्पेनिश लीग में नौवें स्थान पर काबिज हो गया है। 

इस तरह से वह यूरोपीय प्रतियोगिताओं के लिये क्वालीफाई करने के करीब भी पहुंच गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल