1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलियन ओपन: पेस-मार्टिना क्वार्टर फाइनल में

आस्ट्रेलियन ओपन: पेस-मार्टिना क्वार्टर फाइनल में

 Written By: IANS
 Published : Jan 23, 2017 01:32 pm IST,  Updated : Jan 23, 2017 01:32 pm IST

मेलबर्न: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिगिस सोमवार को आस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। मेलबर्न पार्क में खेले गए दूसरे दौर

 leander paes, Martina Hingis- India TV Hindi
leander paes, Martina Hingis

मेलबर्न: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिगिस सोमवार को आस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। मेलबर्न पार्क में खेले गए दूसरे दौर के मैच में पेस और मार्टिना की जोड़ी ने आस्ट्रेलिया की केसी डेलाकुआ और मैट रीड की जोड़ी को मात दी।

पेस-मार्टिना ने रोड लावेर एरीना पर खेले गए मैच में केसी-रीड की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

इस बीच ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा ने आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्वार्टर फाइनल में कोंटा का सामना अमेरिका की स्टार खिलाड़ी और विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स से होगा। 

टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में खेले गए मुकाबले में कोंटा ने रूस की एकातेरिना माकारोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से मात दी।

ब्रिटेन की टेनिस खिलाड़ी पिछले साल आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। सेरेना से होने वाले मुकाबले के बारे में कोंटा ने कहा, "आप मानो या न मानो, लेकिन मेरे लिए यह एक बेहतरीन अनुभव होगा।"

कोंटा ने कहा, "सेरेना उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें खेलते हुए देख मैं बड़ी हुई हूं। मैं भी एक पेशेवर टेनिस खिलाड़ी बनना चाहती थी। उनके साथ मुकाबला मेरे लिए गर्व की बात है और मैं इसका इंतजार नहीं कर पा रही हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल